spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

झज्जर पहुंचे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, हुई समीक्षा बैठक:ग्रोवर और जिला प्रभारी कैप्टन भूपेन्द्र ने संगठनात्मक कार्यों की और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर की चर्चा




झज्जर में भारतीय जनता पार्टी के कमलम कार्यालय में वीरवार को संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने की। बैठक में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और जिला प्रभारी कैप्टन भूपेन्द्र ने जिले में चल रहे संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान मंडलवार, संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण अभियान, सक्रिय सदस्यता, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा संगठन द्वारा सौंपे गए विभिन्न दायित्वों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने तथा कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद बनाए रखने पर विशेष बल दिया। जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने प्रदेश नेतृत्व का स्वागत करते हुए कहा कि झज्जर जिला संगठन को सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, भाजपा नेता संजय कबलाना, जिला महामंत्री दयाकिशन, जय किशन छिल्लर, चिराग पुरुथी, विनोद बाढ़सा, राजेश राठी, प्रमैन्द्र जांगड़ा सहित संगठन के विभिन्न दायित्ववान कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles