spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में पुरानी रंजिश में युवक पर हमला:जमीन क लेकर विवाद, 4 लोगों पर FIR, आरोपियों की तलाश जारी




मोगा के थाना सदर क्षेत्र के गांव खोसा पांडो में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घायल युवक को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, गांव खोसा पांडो निवासी सुरेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर गुरसेवक सिंह, गुरजीत कौर, सुखचैन सिंह और राजदीप सिंह उर्फ राजू, सभी निवासी खोसा पांडो, के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जमीन को लेकर चल रहा था विवाद मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार दर्शन सिंह ने बताया कि सुरेंद्र सिंह के बयान के अनुसार, गुरसेवक सिंह का गांव निवासी सोहनप्रीत सिंह के साथ साझा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। एक पंचायत के दौरान सुरेंद्र सिंह ने सोहनप्रीत सिंह का पक्ष लिया था, जिसके बाद से आरोपी और उनके परिवार के सदस्य उससे रंजिश रखने लगे थे। रास्ते में घेरकर किया हमला शिकायतकर्ता ने बताया कि 16 जून की देर शाम आरोपियों ने उसे रास्ते में घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। इस हमले में सुरेंद्र सिंह को चोटें आईं। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर आने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गए। आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस घायल सुरेंद्र सिंह को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles