spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में कार की टक्कर से युवक की मौत:साथी घायल, दोनों पैदल जा रहे, बेकाबू होकर दीवार से टकराई गाड़ी




नूंह जिले के रोजकामेव थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दिल्ली-अलवर रोड पर एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका एक साथी घायल हो गया। यह घटना गांव कवरसिका के पास नहर पुल से आगे उस समय हुई जब दोनों युवक पैदल चल रहे थे। जानकारी के अनुसार, बिहार निवासी रंजन ठाकुर अपने साथी प्रवल प्रताप सिंह के साथ सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार किआ सेल्टोस कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रंजन ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि प्रवल प्रताप सिंह को मामूली चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शी प्रवल प्रताप सिंह ने बताया कि टक्कर के बाद कार ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में हुई मौत स्थानीय लोगों की मदद से घायल रंजन ठाकुर को उपचार के लिए सोहना अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही रोजकामेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन के नंबर के जरिए चालक की पहचान की जा रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles