spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सड़क पार कर रही महिला को कार ने कुचला, मौत:रेवाड़ी में लुखी बस स्टैंड के पास हादसा; तीन बच्चों की मां




रेवाड़ी जिले के लुखी बस स्टैंड के पास रोड पार कर रही महिला को कार ने टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में तीन बच्चों की मां 23 वर्षीय महिला मनीषा की मौत हो गई। राजस्थान निवासी महिला गांव के पास बने डेरे में अपने पति और बच्चों के साथ रह रही थी। सूचना के बाद कोसली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पति की शिकायत पर अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। राजस्थान हनुमानगढ़ के गांव बांस भादरा निवासी प्रेम नाथ ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ लुखी गांव के पास बने डेरे में रह रहा है। बीती रात उसकी 23 वर्षीय पत्नी मनीषा रोड पार कर रही थी। इसी दौरान कोसली की तरफ से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर फरार एक्सीडेंट का पता चलने के बाद वह मौके पर पहुंचा। ड्राइवर एक्सीडेंट के बाद मौके से फरार हो गया। जिसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी और किसी प्रकार राहगीरों की मदद से घायल मनीषा को सीएचसी नाहड़ पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे रेवाड़ी रेफर कर दिया। रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कोसली पुलिस ने प्रेमनाथ की शिकायत पर अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles