spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में 'योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा' मैराथन:मेयर ने दिखाई हरी झंडी, बोले- योग को जीवनशैली बनाकर नशे से दूर रहे युवा




पंचकूला में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के राज्य स्तरीय समारोह से पहले सोमवार को पंचकूला में “योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा” थीम के तहत जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। पंचकूला शहर के सेक्टर-5 स्थित टाउन पार्क से शुरू हुई यह मैराथन ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम तक निकाली गई, जिसमें करीब दो हजार लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचकूला के मेयर ने हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन में युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संदेशों वाली तख्तियां लेकर योग अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। योग केवल व्यायाम नहीं : मेयर
मेयर शामलाल बंसल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला है। यदि युवा पीढ़ी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना ले तो समाज को नशामुक्त बनाने का सपना आसानी से साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि “योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा” अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। 21 को होगा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक होगा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी प्रसारित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में योग प्रशिक्षकों द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास करवाया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles