spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मातम में शामिल होने आया था परिवार:लौटते वक्त 50 रुपए की लॉटरी ने बना दिया 15 लाख का मालिक




मानसा के सरदूलगढ़ के रहने वाले राजिंदर सोनी ने जीवन में पहली बार खरीदी थी लॉटरी, बेटे की जिद पर मां ने दोपहर 2 बजे लिया था टिकट मानसा जिले के सरदूलगढ़ के रहने वाले राजिंदर सोनी जिस पर एक पल के लिए यकीन करना मुश्किल है। एक तरफ परिवार रिश्तेदार के निधन के शोक में डूबा था, वहीं दूसरी तरफ वापसी के सफर में किस्मत ने ऐसा पलटा खाया कि पल भर में यह परिवार लखपति बन गया। जीवन में पहली बार खरीदी गई महज 50 रुपए की लॉटरी ने राजिंदर की झोली में 15 लाख रुपए डाल दिए हैं। रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में आए थे, जाते वक्त बदल गई जिंदगी जानकारी के मुताबिक राजिंदर सोनी अपना कूलर बनाने का काम करते हैं और उनकी एक छोटी फैक्ट्री है। उनके भरे-पूरे परिवार में माता जी, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। शुक्रवार को राजिंदर अपने परिवार के साथ अपने मौसा जी (मासड़ जी) के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आए हुए थे। दुख की इस घड़ी में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि घर वापसी का यह सफर उनकी जिंदगी में इतनी बड़ी खुशी लेकर आएगा। बेटे की जिद पर मां ने खरीदे थे 50-50 रुपए के 5 टिकट अंतिम संस्कार के बाद जब परिवार वापस अपने घर सरदूलगढ़ लौटने की तैयारी कर रहा था, तब दोपहर करीब 2 बजे राजिंदर ने अपनी मां से लॉटरी का टिकट लेने को कहा। राजिंदर ने अपनी पूरी लाइफ में इससे पहले कभी लॉटरी नहीं खरीदी थी। बेटे के बार-बार कहने पर आखिरकार मां ने पंजाब स्टेट डियर 50 कोल्ट फ्राइडे वीकली लॉटरी के 50-50 रुपए वाले 5 टिकट खरीद लिए। शाम 6:30 बजे आया रिजल्ट, लॉटरी के टिकट लेकर परिवार घर लौट आया। 12 तारीख की शाम 6:30 बजे जब इस वीकली लॉटरी का ड्रॉ निकाला गया तो नतीजे देखकर राजिंदर सोनी और उनके परिवार की आंखें फटी की फटी रह गईं। उनकी 50 रुपए वाली लॉटरी पर सीधे 15,00,000 (15 लाख) रुपए का बंपर इनाम निकला था। पहली ही बार में किस्मत आजमाने पर इतना बड़ा इनाम लगने से परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles