spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जींद सिविल अस्पताल का ड्राइवर रिश्वत लेते पकड़ा:दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए मांगे ₹44,000, ACB की सिरसा टीम ने की कार्रवाई



हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सिविल अस्पताल जींद में कार्यरत ड्राइवर को ₹44,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, करनाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
जींद निवासी पीड़ित ने ACB को शिकायत देते हुए बताया कि सिविल अस्पताल जींद में कार्यरत चालक जगदीश उसके दिव्यांग प्रमाण पत्र के रिन्यूअल के बाद ऑनलाइन करने के बदले ₹44,000 की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी जगदीश को शिकायतकर्ता से ₹44,000 की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली गई। यह ट्रैप कार्रवाई एसीबी यूनिट सिरसा के नेतृत्व में की गई। भ्रष्टाचारियों के दिल में भय पैदा करेंगे : चावला एसीबी प्रमुख ए एस चावला ने कहा कि लगातार की जा रही ट्रैप कार्रवाइयों का उद्देश्य केवल भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून के दायरे में लाना ही नहीं है, बल्कि यह स्पष्ट संदेश देना भी है कि रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्तियों के मन में कानून का भय बना रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles