spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महिला बोली- चिट्‌टे के लिए ₹5 लाख में बच्चा बेचा:जालंधर में मां को कॉल आई तो पता चला, पूर्व पति बोला- मैंने नहीं, उसने खुद बेचा




जालंधर की महिला ने पूर्व पति पर चिट्‌टे के नशे के लिए 16 दिन का बच्चा बेचने का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि यह बच्चा उसने 5 लाख रुपए में अमृतसर की किसी महिला को बेच दिया। बच्चा जब चुप नहीं हुआ तो उसी महिला ने उसे फोन कर कह दिया कि बच्चा नहीं संभल रहा, पैसे लौटाकर इसे ले जाओ। महिला ने बताया कि पूर्व पति ने अपने इंस्टाग्राम पर नोटों की गडि्डयों की स्टोरी तक लगा दी। जैसे ही उसने स्टोरी देखी तो उसने तुरंत उसे डिलीट कर दिया। इसके बाद पूर्व पति ने बच्चे को बेचकर मिले पैसों से LED, कूलर और अन्य सामान भी खरीद लिया। जब उसने आरोपी से बच्चे के बारे में पूछा तो उसने झूठ कहा कि बच्चा मर गया। हमने उसे दफना दिया। यही नहीं, उसे धमकी दी कि उसने नया पिस्टल खरीदा है, अगर कहीं शिकायत की तो देख लेना। जब उसे बच्चा नहीं मिला तो मजबूर होकर उसने जालंधर के पुलिस कमिश्नर को शिकायत कर दी। कमिश्नर ने रामा मंडी के SHO को जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, बच्चे को बेचने के आरोप के बाद पूर्व पति मीडिया के सामने आया। उसने कहा कि बच्चे को बेचने का आरोप झूठा है। पहली पत्नी ने खुद बच्चा बेचा। पहले जानें बच्चा बेचने की कहानी.. अब जानें शिवानी, शिवा और मलविंदर की प्रेम कहानी… अब पढ़िए पूर्व पति ने क्या कहा…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles