spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट:3 में आंधी-बिजली गिरने की चेतावनी; बठिंडा सबसे गर्म, 42 डिग्री रहा तापमान




पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम बदला हुआ है। आज (6 जून) 7 जिलों में बारिश और 3 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, पिछले 24 घंटे में तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पठानकोट, होशियारपुर, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, रूपनगर और मोहाली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद कई जगहों पर आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री से 42.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। जून के पहले 5 दिनों में सामान्य से 10% ज्यादा बारिश राज्य में 5 जून सुबह तक औसतन 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान एसबीएस नगर में 9.5 मिमी और रूपनगर में 6.9 मिमी सबसे अधिक वर्षा हुई। जून महीने के पहले पांच दिनों में राज्य में औसतन 3.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो इस अवधि के सामान्य औसत 2.8 मिमी से 10% अधिक है। सबसे अधिक बारिश एसबीएस नगर (9.5 मिमी), अमृतसर (8.4 मिमी), रूपनगर (7 मिमी) और मानसा (6.2 मिमी) में दर्ज की गई। वहीं बरनाला, मोगा और पठानकोट में अब तक एक बूंद भी बारिश नहीं हुई है। फाजिल्का (0.3 मिमी) और बठिंडा (0.4 मिमी) में भी बहुत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब और मानसा में इस अवधि के दौरान सामान्य से काफी अधिक (लार्ज एक्सेस) बारिश दर्ज की गई है। मानसून ने पकड़ी रफ्तार दक्षिण-पश्चिम मानसून 5 जून 2026 तक देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में मानसून गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ सकता है। उधर, पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय है, जिसके कारण उत्तर भारत के मौसम पर असर पड़ रहा है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, अरब सागर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। इन मौसमी सिस्टमों के असर से उत्तर भारत के कई इलाकों में बादल, बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। मैप में देखिए कैसे आगे बढ़ रहा मानसून… तापमान में अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के अनुसार, पंजाब में 6, 7 और 11 जून को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 6 और 11 जून को राज्य के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है। अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles