spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अबोहर रेलवे स्टेशन पर छात्रों के दो गुट भिड़े:ईंट लगने से युवक गंभीर घायल; फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर




अबोहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर बुधवार दोपहर छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रेफर किया गया है। जीआरपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय करन पुत्र सुरेंद्र, निवासी किलियांवाली, अबोहर के गौशाला रोड स्थित एक अकादमी में बीए की कोचिंग करता है। उसके पिता ने बताया कि बुधवार दोपहर कोचिंग खत्म होने के बाद करन अपने दोस्त मनदीप और अन्य साथियों के साथ ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्लेटफार्म पर मौजूद कुछ युवकों का मनदीप के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान कुछ युवकों ने ईंट-पत्थर उठाकर हमला कर दिया। करन के सिर पर लगी चोट बताया जा रहा है कि करन झगड़े से दूर खड़ा था, लेकिन हमलावरों द्वारा फेंकी गई दो ईंटें उसके सिर में जा लगीं। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत जीआरपी पुलिस को सूचना दी। करन के दोस्तों ने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। GRF पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। घायल छात्र और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles