spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़-झाडियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप:बेटे के साथ इलाज करवाई आई अस्पताल; 3 दिन से चल रही थी लापता




चंडीगढ़ सेक्टर-56 स्थित मैक्स अस्पताल के सामने एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने सड़क किनारे महिला का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचाल कुलविंदर कौर (65) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सीएफएसएल की टीम को भी बुलाया। पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी करवाई गई और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पंजाब के खरड़ की रहने वाली थी महिला जांच में सामने आया है कि मृतक महिला खरड़ क्षेत्र की रहने वाली थी और पंजाब श्रम विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थी। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। 3 जून 2026 को उसका बेटा उसे इलाज के लिए मैक्स अस्पताल लेकर आया था। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने के बाद बेटा अपनी बाइक पार्क करने चला गया। जब वह वापस अपनी मां के पास पहुंचा तो वह वहां नहीं मिली। इसके बाद उसने अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला। मैक्स अस्पताल के सामने शव मिला शुक्रवार देर शाम महिला का शव मैक्स अस्पताल के सामने बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार महिला के नाक से खून निकल रहा था, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि महिला के हाथों में सोने की अंगूठियां मौजूद थीं। पुलिस का मानना है कि फिलहाल लूटपाट या हत्या की आशंका कम नजर आ रही है, क्योंकि यदि वारदात के पीछे लूट का उद्देश्य होता तो सोने के आभूषण भी गायब हो सकते थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles