![]()
रोहतक के वार्ड-20 स्थित बाग वाली गली के बीचों बीच अवैध रूप से दीवार का निर्माण किया जा रहा है, जिसको लेकर पार्षद ने विरोध किया और मामले में निगम अधिकारियों को सूचना दी। वहीं, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता द्वारा शिवाजी कॉलोनी थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत भी दी गई है। बाग वाली गली निवासी ओमबीर पुत्र दाने राम और दिलबाग पुत्र सिल्कराम द्वारा कोर्ट से केस जीतने के बाद गली के बीच दीवार खींच रहे है। जिसका आसपास के लोगों ने विरोध किया। लोगों ने इस मामले में पार्षद प्रवीण कौशिक को भी शिकायत दी। पार्षद ने मामले में नगर निगम कमिश्नर को सूचना दी और गली के बीच खींच रही दीवार को रूकवाने की मांग की। कोर्ट से केस जीतने के बाद खींची दीवार
ओमबीर और दिलबाग का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर दीवार खींचकर कब्जा ले रहे है। यह जमीन उनकी है और इस मामले में कोर्ट में केस चल रहा था। अब कोर्ट से केस जीत लिया है और अपनी कब्जा कार्रवाई कर रहे हैं। कोर्ट में गलत तथ्य पेश कर जीत केस
पार्षद प्रवीण कौशिक ने आरोप लगाया कि कोर्ट में गलत तथ्यों को पेश करके केस जीता है। वहीं, दीवार खींचने से पहले नगर निगम से नक्शा पास नहीं करवाया, न एनओसी ली गई। गली नगर निगम के अंतर्गत आती है, जिस पर अवैध कब्जा सहन नहीं किया जाएगा। नियमों की हो रही उल्लंघना
पार्षद प्रवीण कौशिक ने कहा कि गली में अवैध रूप से खींची जा रही दीवार के दौरान नियमों की उल्लंघना हो रही है। गली में नगर निगम की तरफ से पानी और सीवरेज की लाइन डाली हुई है। बिजली के लाइन भी गुजर रही है। गली बंद हुई तो लोगों को काफी परेशानी होगी। सैकड़ों लोगों का रास्ता बंद हो जाएगा। मामले में करवाई जा रही जांच
नगर निगम कमिश्नर नरेंद्र कुमार ने बताया कि गली के बीच खींची जा रही दीवार के मामले में जांच करवाई जा रही है। कोर्ट के जो ऑर्डर है, उसको लेकर भी लीगल एडवाइज ली जा रही है। लोगों को परेशान होने नहीं दिया जाएगा। तनाव की स्थिति पैदा ना हो, इसको लेकर कानून के दायरे में रहकर जांच चल रही है।
Source link
रोहतक में गली के बीच बनाई जा रही दीवार:पार्षद ने किया विरोध, थाने में शिकायत, निगम अधिकारी कर रहे मामले में जांच







