spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में नौकरानी ने चुराए गहने और iPhone:बेटी के हाथ में पहना कड़ा मिला गायब, सीसीटीवी चैक करने पर हुआ खुलासा




लुधियाना में सलेम टाबरी इलाके में एक नौकरानी ने मालिक के घर में ही हाथ साफ कर दिया। उसने उनके घर से सोने के गहने और iPhone चुरा लिया। शक पड़ने पर जब परिवार ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने आरोपी नौकरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता अमरिंदर सिंह ग्रेवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर काम करने वाली महिला पर चोरी का शक है। 17 अप्रैल को की नौकरानी ने चोरी जानकारी के अनुसार आरोपी महिला ज्योति निवासी सलेम टाबरी, 17 अप्रैल को रोजाना की तरह घर में सफाई का काम करके चली गई। पिछले 4 साल से वह काम कर रही थी। शाम करीब 7 बजे परिवार को पता चला कि उनकी बेटी के हाथ में पहना करीब 5 ग्राम वजन का सोने का कड़ा गायब है। इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें घरेलू सहायिका पर शक गहरा गया। परिवार ने जब घर की अलमारियां चेक कीं तो कई कीमती सामान गायब मिले। इनमें सोने की चेन, सोने का सेट, दो सोने की चूड़ियां, एक सोने का कड़ा, सोने के कांटों की जोड़ी, सोने की अंगूठी, एक अन्य सोने की चेन, छोटे और बड़े सोने के टॉप्स के जोड़े, सोने का टिक्का, दो सोने के कड़े तथा एक iPhone 12 Pro शामिल हैं। शिकायत मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी पुलिस ने आरोपी महिला ज्योति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 और 324(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles