spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में महिलाओं के ग्रुप से 7.50 लाख ठगे:फाइल चार्ज के नाम पर वसूले रुपए, ऑफिस बंद करके फरार हुई फाइनेंसर




पलवल में महिलाओं के एक समूह को लोन दिलाने के नाम पर एक महिला फाइनेंसर ने साढ़े सात लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोप है कि पैसे लेने के बाद आरोपी महिला फरार हो गई। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। शहर थाना प्रभारी श्रीभगवान के अनुसार, गहलब गांव निवासी गजना, रचना, शांति, सुनीता और अन्नू सहित लगभग 25 महिलाओं के एक समूह ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि टहरकी गांव निवासी मनीषा फाइनेंस का काम करती है और महिलाओं के समूह बनाकर लोन दिलाती है। मनीषा ने इसके लिए बांस मोहल्ला, पलवल में अपना कार्यालय खोला हुआ था। छोटी रकम देकर जीता भरोसा शिकायतकर्ताओं ने बताया कि मनीषा ने पहले भी 40 अन्य महिलाओं और उन्हें 30 से 50 हजार रुपए तक का ग्रुप लोन दिलाया था, जिसे उन्होंने चुका दिया था। इससे मनीषा पर उनका विश्वास बन गया था। इसके बाद मनीषा ने उन्हें 20 लाख रुपए का बड़ा लोन दिलाने का वादा किया। इस बड़े लोन के लिए मनीषा ने प्रत्येक महिला से 20 से 25 हजार रुपए फाइल चार्ज के नाम पर लिए। पैसे देने के काफी समय बाद भी जब लोन नहीं मिला, तो महिलाओं ने मनीषा से संपर्क किया। मनीषा ने उन्हें बताया कि उनका लोन अभी मंजूर नहीं हुआ है और इसमें समय लगेगा। ऑफिस बंद कर फरार हुई महिला बाद में जब महिलाएं बांस मोहल्ला स्थित मनीषा के कार्यालय गईं, तो वह वहां नहीं मिली और उसका फोन भी बंद था। उन्हें पता चला कि आरोपी महिला रात के समय अपना सारा सामान लेकर कार्यालय बंद कर फरार हो चुकी है। पीड़ित महिलाओं ने पहले हथीन गेट पुलिस चौकी, एसपी कार्यालय पलवल और सीएम विंडो पर शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने डीसी से गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके बाद पीडित महिलाओं ने इसकी शिकायत डीसी कार्यालय में दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए शहर थाना पुलिस ने आरोपी महिला मनीषा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles