spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में अतिक्रमण पर चला पीला पंजा:पुलिस बल रहा तैनात, रोड़ पर किया था अवैध कब्जा, तोड़ा गया



भिवानी के भारत नगर में नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण पर पीला पंजा चलाया गया। इससे पहले नगर परिषद द्वारा मुनादी भी की गई थी। जिसके बाद भी लोगों ने अपना अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो जेसीबी की मदद से तोड़ा गया है। भिवानी नगर परिषद के पटवारी संदीप ने बताया कि भिवानी के भारत नगर में लोगों द्वारा गली में चबूतरे बनाकर अवैध कब्जा किया गया है। जिसके लिए नगर परिषद द्वारा 5 बार मुनादी करवाई गई थी। इस दौरान लोगों से आह्वान किया गया था कि लोग खुद ही गली में निकाले गए चबूतरों को हटा लें। लेकिन लोगों ने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके कारण नगर परिषद द्वारा कार्रवाई की गई। जेसीबी से तोड़े चबूतरे
उन्होंने कहा कि नगर परिषद की टीम ने शुक्रवार को जेसीबी की मदद से गली में निकाले गए चबूतरों को तोड़ा गया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। ताकि नगर परिषद द्वारा ठीक से अतिक्रमण हटाया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि आगे भी लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। लोग खुद ही अवैध कब्जा ना करें। अगर कोई करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles