spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

निगम की पहली हाउस बैठक में 325 एजेंडों पर चर्चा:625 करोड़ के बजट से होंगे विकास कार्य; जलनिकासी और कूड़े उठान का होगा सामाधान




सोनीपत नगर निगम चुनाव के बाद पहली बार आयोजित हुई हाउस बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सेक्टर-23 स्थित कम्युनिटी सेंटर में हुई इस बैठक में सभी 22 वार्डों के पार्षदों ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं तथा विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव सदन के सामने रखे। बैठक में सीवर व्यवस्था, गलियों का निर्माण, सफाई व्यवस्था, जल निकासी, पार्कों के विकास, प्रॉपर्टी आईडी और शहर के सौंदर्यीकरण जैसे विषय प्रमुख रूप से छाए रहे। बैठक के बाद मेयर राजीव जैन ने कहा कि पार्षदों द्वारा रखे गए अधिकांश प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है और जल्द ही इन पर काम शुरू किया जाएगा। 325 एजेंडों पर हुई चर्चा मेयर राजीव जैन ने बताया कि हाउस बैठक में पार्षदों की ओर से करीब 325 एजेंडे रखे गए थे। इनमें वार्ड स्तर की समस्याओं से लेकर शहर के बड़े विकास कार्य शामिल थे। अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद अधिकांश प्रस्तावों को स्वीकार कर लिया गया है ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सके। सीवर और गलियों की समस्याएं रहीं केंद्र में बैठक के दौरान कई पार्षदों ने अपने क्षेत्रों में सीवर जाम, जलभराव और टूटी हुई गलियों की समस्याएं उठाईं। निगम प्रशासन ने इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों को जल्द सर्वे कर आवश्यक कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। पार्कों में बढ़ेंगी नागरिक सुविधाएं शहर के पार्कों को और बेहतर बनाने के लिए भी कई सुझाव सामने आए। बैठक में पार्कों में बेंच लगाने, ओपन जिम स्थापित करने और अन्य सुविधाएं बढ़ाने के प्रस्तावों पर सहमति बनी। निगम का मानना है कि इससे लोगों को बेहतर मनोरंजन और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलेंगी। कूड़ा उठान व्यवस्था और टैक्स पर चर्चा हाउस बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मेयर ने बताया कि वर्तमान में एक निजी कंपनी घर-घर से कूड़ा उठाने का काम कर रही है। इस सेवा से जुड़े शुल्क को प्रॉपर्टी टैक्स में शामिल करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया ताकि व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा सके। नालों में कूड़ा डालने से बढ़ रही समस्या जल निकासी व्यवस्था को लेकर भी पार्षदों ने चिंता जताई। मेयर ने कहा कि कई स्थानों पर लोग नालों में कूड़ा डाल देते हैं, जिससे नाले जाम हो जाते हैं और बारिश के समय जलभराव की स्थिति बन जाती है। निगम प्रशासन अब विशेष अभियान चलाकर नालों की सफाई और लोगों को जागरूक करने का काम करेगा। शहर के सौंदर्यीकरण पर बनेगी विशेष योजना
बैठक में शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए भी कई प्रस्ताव रखे गए। चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण, हरित क्षेत्र बढ़ाने और सार्वजनिक स्थानों को आधुनिक स्वरूप देने पर चर्चा हुई। मेयर ने कहा कि शहर की पहचान को और बेहतर बनाने के लिए निगम विशेष योजना तैयार करेगा। प्रॉपर्टी आईडी की समस्याओं का होगा समाधान पार्षदों ने प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी शिकायतों को भी प्रमुखता से उठाया। मेयर राजीव जैन ने कहा कि लोगों को प्रॉपर्टी आईडी बनवाने और उसमें सुधार कराने में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए निगम समय-समय पर विशेष कैंप लगाएगा, ताकि नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। 625 करोड़ के बजट से विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार बैठक में नगर निगम के प्रस्तावित 625 करोड़ रुपये के बजट की भी जानकारी दी गई। निगम प्रशासन का कहना है कि इस बजट के जरिए सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था, सीवर सिस्टम, पार्कों के विकास और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। इससे शहर के समग्र विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles