गुरुग्राम13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

गुरुग्राम में ब्लैक थार से स्टंटबाजी करता युवक।
हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक ने चलती ब्लैक थार से स्टंटबाजी की। रोड के बीच में थार दौड़ाकर अपनी एक वीडियो भी बनवाई। युवक पहले हाईस्पीड में थार लेन क्रॉस करता रहा।
इसके बाद ड्राइविंग साइड की खिड़की खोलकर फिंगर भी दिखाई। इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें थार को बैक और फ्रंट साइड से कैप्चर किया गया है।
वीडियो के बैकग्राउंड में देसी राखै छोरा हथियार सॉन्ग भी बज रहा है। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो सामने आते ही 26,500 रुपए का चालान भी कर दिया।
थार की स्टंटबाजी के PHOTOS…



सिलसिलेवार पढ़िए, वीडियो में क्या दिख रहा…
- सेक्टर-60 में की स्टंटबाजी: गुरुग्राम सेक्टर-60 स्थित लैमन ट्री होटल के सामने युवक ने जमकर स्टंटबाजी की। खुद ही इस स्टंटबाजी का करीब 15 सेकेंड का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक काले रंग की थार को हाईस्पीड में दौड़ा रहा है।
- ड्राइविंग सीट खोल वीडियो बनवाई: पीछे चल रही एक अन्य गाड़ी से उसकी वीडियो बनाई जा रही है। रोड पर कुछ सेकेंड चलते ही युवक ने ड्राइविंग साइड की खिड़की खोलकर फिंगर दिखानी शुरू कर दी। इसके अगले ही पल थार को तेज- तेज, लेफ्ट- राइट मूव किया। इस दौरान युवक थार से लेन भी बदलता रहा।
- लेन बदल जिगजैग ड्राइविंग: कुछ दूर चलने के बाद फ्रंट से थार की वीडियो शूट की गई। इसमें भी युवक थार को जिगजैग मूव कराता रहा। इस दौरान युवक ने न तो शीट बेल्ट पहनी, न ही लेन ड्राइविंग की। युवक के स्टंटबाजी करने के दौरान कई अन्य राहगीर भी गुजरते रहे।

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी जुटाने की बात कही।
जांच में जुटी गुरुग्राम पुलिस
ट्रैफिक पुलिस प्रवक्ता विकास कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर थार के रजिस्ट्रेशन नंबर को ट्रेस किया गया है। उसका 26,500 रुपए का चालान काट दिया है। नियमों का उल्लंघन करने और दूसरों की जान को खतरे में डालने के आरोप में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
इस मामले में थार नंबर HR98F3800 के विरुद्ध खतरनाक ड्राइविंग, ब्लैक फिल्म का प्रयोग, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना, प्रदूषण मानकों का उल्लंघन और फ्रंट पैसेंजर द्वारा सीट बेल्ट का उपयोग न करना आदि के वायलेंस में चालान जारी किया गया है।
—————-
यह खबर भी पढ़ें…
गुरुग्राम में चलती थार से स्टंट, VIDEO: द्वारका एक्सप्रेसवे पर खिड़की से बाहर निकला, बार-बार लेन बदलकर डेंजर ड्राइविंग

हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक चलती ब्लैक थार से स्टंट करते नजर आया। युवक ने खिड़की से बाहर निकलकर वीडियो शूट किया। कुछ देर तक उसके ऊपर ही बैठा रहा। इस दौरान थार तेज रफ्तार में हाईवे पर अलग-अलग लेन पर चलती रही। (पूरी खबर पढ़ें)








