![]()
फरीदाबाद के सेक्टर 55 के रहने वाले दीपेश ने पोलैंड में आयोजित वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग बेंच प्रेस चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वह मूल रूप से सोनीपत के गांव बड़ौदा के रहने वाले है और वर्तमान में फरीदाबाद में रह रहे है। दीपेश की की जीत पर परिवार के लोगों ने खुशी जाहिर की है। उनके पिता हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर सेवाएं दे रहे है। दीपेश (21) के पिता प्रदीप मोर ने जानकारी देते हुए बताया कि, साल 2021 में दीपेश ने पावरलिफ्टिंग गेम में प्रेक्टिस शुरू की थी। जिसके वह अभी तक 2 बार नेशनल, 3 बार नार्थ जोन चैंपियन रह चुका है। वह पिछले 5 साल से हरियाणा चैंपियन का खिताब लगातार अपने नाम करता आ रहा है। पोलैंड के वारसॉ में हुआ मुकाबला उन्होंने बताया कि पोलैंड के वारसॉ में 23 से 31 मई तक आयोजित हुई इस चैंपियनशिप में भाग लेने वाला हरियाणा अकेला खिलाड़ी है। देश की तरफ से इसमें 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जो देश के अलग-अलग हिस्सों से है। 30 मई को 120 किलोग्राम भार वर्ग में दीपेश का फाइनल मुकाबला कजाकिस्तान के खिलाड़ी से हुआ। दीपेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। 5 साल से हरियाणा चैंपियन दीपेश वर्ष 2026 की हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुके है। नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। वह पिछले 3 वर्षों से दिल्ली स्थित टीम आरएस फिटनेस में कोच राजन सिंह से कोचिंग ले रहे है। देश के लिए गोल्ड जीतने का सपना दीपेश अभी ग्रेजुएशन में पढ़ाई पुरी कर रहे है। दीपेश ने बताया कि पावरलिफ्टिंग में आने से पहले वह ताइक्वांडो के चैंपियन रह चुके है। चंडीगढ़ में उन्होंने अपने दोस्तों को पावरलिफ्टिंग करते हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने इस गेम को चुन लिया। उन्होंने कहा कि वो अपने देश का नाम आगे रोशन करना चाहते है। जिसके लिए वो अपनी प्रेक्टिस लगातार जारी रखेंगे। उन्होंने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और अपने कोच को दिया है।
Source link
फरीदाबाद के दीपेश ने पोलैंड में जीता ब्रॉन्ज:वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लिया भाग; पिता हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर







