spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Ludhiana Factory Worker Wins ₹3 Crore Lottery


दुकान पर लॉटरी क्लेम करने पहुंचे दिनेश कुशवाहा का स्वागत किया गया।

लुधियाना में एक व्यक्ति की किस्मत ऐसी चमकी कि वह 4 घंटे में ही करोड़पति बन गया। वह फैक्ट्री में रोजाना करीब 12 घंटे कपड़ों की सिलाई का काम करता था। पिछले करीब 10 साल से लगातार लॉटरी का टिकट खरीद रहा था।

.

लंबे इंतजार और उम्मीद के बाद आखिरकार उसकी किस्मत ने ऐसा पलटा खाया कि वह सीधे करोड़ों का मालिक बन गया। उन्होंने दोपहर 2 बजे 500 रुपए की टिकट खरीदी थी और शाम करीब 6 बजे पूरे 3 करोड़ रुपए का बंपर जैकपॉट अपने नाम किया है। विजेता टिकट का नंबर 999327 है।

इस बड़ी जीत के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। वह बेहद साधारण जिंदगी जीता था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता था। अब एक टिकट ने उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी है। वह बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले का रहने वाला है। लेकिन करीब 25 साल से लुधियाना में रह रहा है।

जानकारी देते हुए विजेता दिनेश कुशवाहा

जानकारी देते हुए विजेता दिनेश कुशवाहा

15 साल से आजमा रहा था किस्मत

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले दिनेश कुशवाहा (43) ने सिक्किम स्टेट लॉटरी में 3 करोड़ रुपए का बंपर इनाम जीता है। दिनेश पिछले करीब 10 सालों से नियमित रूप से लॉटरी का टिकट खरीदकर अपनी किस्मत आजमा रहे थे।

बीते 16 मई को सिक्किम स्टेट लॉटरी का ड्रॉ निकाला गया था, जिसमें दिनेश के टिकट नंबर 999327 ने पहला इनाम अपने नाम किया। यह टिकट उन्होंने लुधियाना के घंटा घर चौक स्थित भनोट एंटरप्राइजेज के आउटलेट से 500 रुपए में खरीदा था।

इनाम जीतने के बाद जब दिनेश अपना विजेता टिकट लेकर लॉटरी सेंटर पहुंचे तो वहां उनका ढोल-नगाड़ों और फूलों के हार पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। आउटलेट संचालक ने बताया कि इनाम की राशि दिलाने के लिए जरूरी कागजी और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

12 घंटे सिलाई का काम करता था

दिनेश कुशवाहा ने बताया कि वह लुधियाना की एक स्थानीय फैक्ट्री में रोजाना करीब 12 घंटे सिलाई और स्टिचिंग का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी रकम उनके हाथ लगेगी।

दिनेश ने बताया कि वह पिछले 10 सालों से लगातार लॉटरी डाल रहे थे। अब वह परिवार के साथ बैठकर तय करेंगे कि इस रकम का इस्तेमाल कहां और कैसे करना है। उन्होंने कहा कि इस इनाम से उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा और परिवार की आर्थिक परेशानियां काफी हद तक दूर हो जाएंगी।

**********

ये खबर भी पढ़ें:

लुधियाना में तीसरे दिन मिला ₹6 करोड़ का विजेता: बोले- पेंशन मिलती है, जरूरतमंदों की करेंगे मदद; 30 साल से खरीद रहे थे टिकट

लुधियाना में तीसरे दिन 6 करोड़ रुपए की लॉटरी का विजेता मिला। वह दिल्ली के 80 साल के रिटायर्ड पोस्टमास्टर हैं, उन्होंने 500 रुपए का टिकट खरीदी थी। यहां पर अपनी साली के घर आते थे। करीब 30 साल से वह लगातार लॉटरी खरीद रहे थे और पहली बार इतना बड़ा इनाम लगा है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles