![]()
करनाल में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार तस्करी, सट्टा खाईवाली और नशा तस्करी से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को काबू किया। जांच के दौरान हथियार सप्लाई चेन, सट्टा नेटवर्क और स्मैक की बरामदगी का खुलासा हुआ है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने एएसआई विकास कुमार के नेतृत्व में गांव साभली निवासी राहुल को गिरफ्तार किया। आरोपी को रेलवे रोड स्थित चमन गार्डन के पास से काबू किया गया। इस मामले में पहले गांव खेड़ी सरफली निवासी सिमरनजीत सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके खिलाफ बीती 21 मई को थाना सदर करनाल में केस दर्ज हुआ था। सिमरनजीत ने पूछताछ में बताया राहुल का नाम पुलिस ने सिमरनजीत को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया था। पूछताछ में सामने आया कि वह अवैध हथियार राहुल से खरीदकर लाया था। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर राहुल को पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सट्टा खाईवाली करते तीन आरोपी काबू दूसरे मामले में, सीआईए-3 की टीम ने एएसआई कुलदीप सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें माता वाली गामड़ी निवासी धर्मवीर, सेक्टर-13 निवासी जसप्रीत सिंह और फुसगढ़ निवासी लाड़ी शामिल हैं। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3 हजार 190 रुपए सट्टा राशि बरामद की। जांच में सामने आया कि आरोपी पर्चियों पर नंबर लगाकर अवैध रूप से सट्टा खाईवाली कर रहे थे। गुप्त सूचना तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 10.23 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना असंध में केस दर्ज किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। इस दौरान उससे पूछताछ कर अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
Source link
करनाल में हथियार और नशा तस्करी में 2 आरोपी गिरफ्तार:3 दिन के रिमांड पर; सट्टा खेलते 4 युवक पकड़े, तीन हजार कैश बरामद







