spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बटाला भाजपा जिलाध्यक्ष की कार में धमाके की सूचना:पार्टी नेता से मिलने पहुंचे थे, वालिया ने नहीं दी शिकायत; पुलिस ने नहीं की पुष्टि




बटाला में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरसिमरन सिंह हीरा वालिया की कार में धमाके की खबर सामने आई है। अर्बन एस्टेट के पास स्थित लेबर कॉलोनी में बीती देर रात अज्ञात हमलावरों ने कार को निशाना बनाया। अज्ञात लोगों ने जिला अध्यक्ष की गाड़ी के टायर में पेट्रोल बम लगा दिया, जिसके बाद एक जोरदार धमाका हुआ। हालांकि घटना में कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। लेकिन, इस मामले पर जिलाध्यक्ष ना तो खुद मीडिया के सामने आए और ना ही पुलिस की ओर से कोई पुष्टि की गई है। पार्टी नेता से मिलने पहुंचे थे वालिया
जानकारी के मुताबिक किसी भाजपा नेता को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी थी। इस सूचना के बाद वह बीती रात अपनी इनोवा में उस नेता के घर पहुंचे थे। जब वह घर के भीतर थे, तभी किसी अज्ञात शरारती तत्व ने कार के पिछले टायर में पेट्रोल बम लगा दिया। कुछ ही देर में एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर जब वे बाहर आए, तो देखा कि कार का पिछला टायर पूरी तरह फट चुका था। घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना थाना सिविल लाइंस की पुलिस को दी गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles