![]()
महेंद्रगढ़ जिला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने पलवल जिले के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अहमद, निवासी खेड़ी तलवाना (कनीना) के रूप में हुई है। वह पलवल जिले के थाना होडल में धोखाधड़ी और जालसाजी की गंभीर धाराओं के तहत दर्ज मामले में वांछित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर सीआईए टीम की दबिश सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने पुलिस अधीक्षक दीपक के सख्त निर्देशों और कुशल मार्गदर्शन में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने आरोपी के गांव खेड़ी तलवाना क्षेत्र में दबिश देकर उसे काबू किया। आरोपी को पलवल पुलिस के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अहमद को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए थाना होडल, जिला पलवल पुलिस की टीम को सौंप दिया गया। बाहरी अपराधियों पर भी सख्त रुख महेंद्रगढ़ पुलिस न केवल स्थानीय अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है, बल्कि बाहरी जिलों के अपराधियों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाए हुए है। इससे पहले भी पुलिस ने राजस्थान में दर्ज एक मामले के पीओ को पकड़कर राजस्थान पुलिस के सुपुर्द किया था। अपराधियों के लिए जिले में नहीं जगह: एसपी पुलिस अधीक्षक दीपक ने कहा कि अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है। ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ताकि जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
Source link
पलवल से फरार जालसाजी का आरोपी कनीना से गिरफ्तार:गुप्त सूचना पर खेड़ी तलवाना में की छापेमारी; होडल पुलिस को सौंपा गया







