spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फुटपाथ पर 12 महिलाओं-बच्चियों को टक्कर मारने वाली बोलेरो सिंचाई विभाग की निकली



एमडीसी गांधी कॉलोनी के पास शुक्रवार रात फुटपाथ पर सो रही 12 महिलाओं और बच्चियों को रौंदने वाली बोलेरो हरियाणा सिंचाई विभाग की सरकारी गाड़ी निकली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से शनिवार दोपहर करीब 3 बजे आरोपी सरकारी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल बोलेरो को भी कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस ड्राइवर का नाम उजागर नहीं कर रही है। हादसे के बाद एमडीसी पुलिस ने गांधी कॉलोनी से पंचकूला और चंडीगढ़ जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में गाड़ी का नंबर ट्रेस होते ही तार सिंचाई विभाग से जुड़े। पुलिस ने विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर ड्राइवर का ब्यौरा मांगा। विभाग की सख्ती के बाद ड्राइवर ने सरेंडर कर दिया। हादसे में आधा दर्जन महिलाओं को गंभीर फ्रैक्चर आए हैं। सेक्टर-6 अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामूली चोट वाली महिलाओं को शनिवार सुबह छुट्टी दे दी गई। जांच में सामने आया है कि आरोपी ड्राइवर शुक्रवार रात माता मनसा देवी मार्केट में अपने दोस्त के साथ खाना खाने गया था। डिनर के बाद वह कुहनी साहिब गुरुद्वारे की ओर निकल रहा था। इसी दौरान गांधी कॉलोनी के पास मोड़ पर उसने यू-टर्न लिया जिससे गाड़ी बेकाबू हो गई और फुटपाथ पर सो रहे महिलाओं-बच्चियों को टक्कर मारते हुए निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चीख-पुकार मचने के बावजूद आरोपी मौके पर रुकने के बजाय गाड़ी भगा ले गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles