![]()
तरनतारन के भिखीविंड के गांव सदपुरा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चेला मोड़ निवासी रशपाल सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह के रूप में हुई है। रशपाल सिंह अपनी स्विफ्ट कार से गांव सदपुरा से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उनका रास्ता रोक लिया। थार से उतरे हमलावरों ने रशपाल पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पिस्तौल से बचाव की कोशिश पर नहीं खुला लॉक सूत्रों के अनुसार, हमले के वक्त रशपाल सिंह ने भी अपनी सुरक्षा में पिस्तौल निकालने की कोशिश की थी। हालांकि, उनकी पिस्तौल का लॉक न खुलने के कारण वह जवाबी फायर नहीं कर सके और हमलावरों की गोलियों का शिकार हो गए। पुलिस मौके से बरामद हुई पिस्तौल की भी जांच कर रही है कि वह किसकी है और उसका लाइसेंस किसके नाम पर है। तीन महीने और बेटे बेटी का हुआ था अपहरण इस हत्या के पीछे लंबे समय से चली आ रही रंजिश बताई जा रही है। रशपाल सिंह का भिखीविंड के कुछ लोगों के साथ पुराना विवाद था, जिसमें पहले भी गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी थीं। मृतक की पत्नी अमनदीप कौर ने खुलासा किया कि लगभग तीन महीने पहले विरोधियों ने उनके तीन साल के बेटे और नौ साल की बेटी का घर से अपहरण कर लिया था। उस वक्त अमनदीप की कनपटी पर पिस्तौल रखकर उन्हें जगह खाली करने की धमकी दी गई थी। बार बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को परिवार के कड़े गुस्से का सामना करना पड़ा। मृतक की पत्नी अमनदीप कौर ने पुलिस प्रशासन पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और मामूली रकम लेकर आरोपियों को छोड़ दिया जाता रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि पुलिस पहले कदम उठाती, तो आज उनके पति की जान नहीं जाती। ADCP बोले- जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी मौके पर पहुंचे एडिशनल डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि थार सवार हमलावरों की पहचान और तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और दोषियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Source link
तरनतारन में पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या:थार सवार हमलावरों ने कार पर बरसाईं गोलियां. बचाव के लिए निकाली पिस्तौल पर नहीं खुला लॉक







