spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल जिला नागरिक अस्पताल में हमले से अफरा-तफरी:गाड़ी सेआए एक दर्जन हमलावरों ने घेरकर युवक के हाथ-पैर तोड़े, दहशत में भगदड़




पलवल के जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को गुंडागर्दी का एक खौफनाक मंजर देखने को मिला। अपनी गर्भवती पत्नी की डिलीवरी कराने आए एक युवक को दर्जनभर हमलावरों ने अस्पताल परिसर के अंदर ही घेरकर बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने युवक पर लाठी-डंडों से इतने वार किए कि उसके हाथ और पैर टूट गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों में दहशत फैल गई। पीड़ित युवक की पहचान शमशाबाद निवासी विकास के रूप में हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, विकास जैसे ही अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल के आपातकालीन (Emergency) विभाग के पास पहुंचा, तभी कारों में सवार होकर करीब 12 युवक वहां आए। उन्होंने विकास को संभलने का मौका तक नहीं दिया और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए।
घटना से मची अफरातफरी अस्पताल जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह पर हुई इस हिंसा ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। घटना के वक्त वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घायल विकास को उपचार के लिए भर्ती करवाया। पुरानी रंजिश में हमले की आशंका घायल युवक के पिता दिगंबर ने पुलिस को बताया कि इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले विकास का मोहल्ले में शराब का ठेका चलाने वाले एक व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ था। पिता का दावा है कि उसी ठेकेदार ने रंजिश निकालते हुए साजिश के तहत विकास पर यह जानलेवा हमला करवाया है।
सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस फिलहाल, पलवल शहर थाना पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उन गाड़ियों का नंबर पता चल सके जिनसे वे आए थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त मामला दर्ज किया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी उठने लगी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles