spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में ट्रक से माल चुराने वाले अरेस्ट:पलवल का रहने वाला, 40 मोबाइल फोन बरामद, पांच पहले ही पकड़े जा चुके




गुरुग्राम पुलिस ने बिलासपुर क्षेत्र में ट्रक से माल चोरी के एक मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। यह घटना 13 अप्रैल 2022 को हुई थी, जब एक कंपनी का ट्रक ब्लूडार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड, बिनौला (बिलासपुर) पहुंचा था। कंपनी के मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्रक ड्राइवर गाड़ी को गेट के पास छोड़कर फरार हो गया था। बाद में जांच करने पर ट्रक में लदे माल में से करीब 19-20 बॉक्स गायब मिले। आरोप है कि ट्रक ड्राइवर जिलसाद ही माल चोरी कर फरार हुआ था। कल नूंह से पकड़ा गया था एक आरोपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 अप्रैल को नूंह से आरोपी जहीर (40) को गिरफ्तार किया। जहीर पलवल जिले के उटावड़ गांव का निवासी है। पूछताछ में जहीर ने बताया कि उसने ट्रक चालक जिलसाद और अन्य साथियों रोहित, मोहम्मद आशिक, परवेज और तारीफ के साथ मिलकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसने खुलासा किया कि इस वारदात में शामिल होने के लिए उसे 50 हजार रुपए मिले थे। गिरफ्तार आरोपी जहीर को 28 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले में और गहन पूछताछ कर रही है ताकि अन्य पहलुओं और फरार आरोपियों का पता लगाया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles