spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अंबाला में झाड़ियों में मिला फोटोग्राफर का शव:राहगीर ने देखा, शमशान घाट के पास कुत्तों ने नोचा; तीन दिन से लापता था




अंबाला जिले के गांव जैतपुर में आज मंगलवार को तीन दिन से लापता 36 वर्षीय युवक का शव शमशान घाट के पास झाड़ियों में क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ है। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसे आवारा कुत्तों ने बुरी तरह नोच रखा था। इस घटना के सामने आते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जसबीर सांगवान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जैतपुर का ही रहने वाला था और फोटोग्राफी का काम किया करता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवा दिया। 25 अप्रैल को घर से हुआ लापता बताया जा रहा है कि जसबीर 25 अप्रैल को अचानक लापता हो गया था। परिजन उसी दिन से उसकी तलाश में जुटे हुए थे और आसपास के शहरों में भी उसे खोज रहे थे। आज मंगलवार सुबह गांव का एक युवक शमशान घाट के पास से गुजर रहा था। तब उसने झाड़ियों और घास के बीच कुछ कुत्तों को एक जगह इकट्ठा होकर कुछ घसीटते देखा। शक होने पर जब युवक पास पहुंचा तो एक शव पड़ा मिला। युवक ने तुरंत गांव वालों को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव की पहचान जसबीर सांगवान के रूप में की गई। कुत्तों ने नोचे कई अंग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव के कई अंग कुत्तों द्वारा नोच लिए गए थे और हालत देखकर लग रहा था कि मौत पहले ही हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार जसबीर सांगवान शमशान घाट जैसी सुनसान जगह पर कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई फिलहाल यह जांच की विषय है। इस्माईलाबाद में चलाता फोटोग्राफी की दुकान जानकारी के मुताबिक, जसबीर पहले इस्माईलाबाद में फोटोग्राफी की दुकान चलाता था, लेकिन कुछ समय से वह गांव में ही रह रहा था। उसके अचानक लापता होने और फिर इस हालत में शव मिलने से परिवार और गांव के लोग गहरे सदमे में हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles