Related Posts

7 Arrested, 9500 Nashedi Capsules & Heroin Seized


फाजिल्का जिले में नशे के खिलाफ एसएसपी गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसके तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जिले भर के संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि नशा मुक्त समाज बनाने के संकल्प के साथ पुलिस ने

.

इस बड़े सर्च ऑपरेशन में करीब 300 पुलिस कर्मियों की टीमों ने अबोहर, जलालाबाद और फाजिल्का के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी। विशेष रूप से जलालाबाद की गोबिंद नगरी पुलिस के मुख्य निशाने पर रही, जहां खंडहर हो चुकी इमारतों में युवाओं द्वारा नशा करने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने इलाके को पूरी तरह सील कर घरों और संदिग्ध ठिकानों की गहन तलाशी ली, ताकि नशे के नेटवर्क को जड़ से मिटाया जा सके।

सात गिरफ्तार, 6 मुकदमे दर्ज

पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस छापेमारी में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं, जिनमें 9500 प्रतिबंधित कैप्सूल, 250 नशीली गोलियां और 5.30 ग्राम हेरोइन शामिल है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने थाना अरणीवाला, सिटी 1 अबोहर, खुईखेड़ा, सदर अबोहर, सिटी जलालाबाद और सिटी फाजिल्का में कुल 6 मुकदमे दर्ज किए हैं।

आरोपियों से नेटवर्क के बारे में ली जाएगी जानकारी

एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उनसे पूछताछ कर नशे की सप्लाई चेन का पता लगाया जा सके। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह नशीली खेप कहां से लाई गई थी और इसमें कौन-कौन से बड़े तस्कर शामिल हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें