spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

3800 Students, Free Bus Facility, Admin Arrangements


नारनौल में आज इस कॉलेज में हो रही नीट परीक्षा। प्रशासन द्वारा लगाए गए सीसीटीवी।

हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ में आज आयोजित होने वाली NEET परीक्षा आज हो रही है। जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर करीब 3800 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए है

.

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त समय देते हुए शाम 6:20 बजे तक परीक्षा देने की अनुमति रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और जांच प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए सुबह 11 बजे से ही प्रवेश शुरू हो गया।

नीट परीक्षा के लिए लगाई गई विशेष बसें

नीट परीक्षा के लिए लगाई गई विशेष बसें

परिवहन सुविधा के पुख्ता इंतजाम

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए स्थानीय परिवहन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों के बाहर छांव, टेंट, एयर कूलर और पंखों से लैस विशेष प्रतीक्षालय तैयार किए गए हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को परेशानी न हो। इसके अलावा सभी केंद्रों पर साफ पेयजल, प्राथमिक उपचार किट, एम्बुलेंस और चिकित्सा टीमों की व्यवस्था भी की गई है।

दीवार घड़ियां लगाई

प्रशासन ने लघु सचिवालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम को कंट्रोल रूम बनाया है, जहां डीआईओ प्रशांत कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बिजली विभाग के साथ समन्वय कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है तथा हर कमरे में दीवार घड़ियां भी लगाई गई हैं। खराब मौसम या बारिश की स्थिति से निपटने के लिए बैकअप प्लान तैयार रखा गया है और जरूरत के अनुसार अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था भी की गई है।

ड्यूटी मेजिस्ट्रेट तैनात

परीक्षा के निष्पक्ष संचालन के लिए सभी 9 केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और कार्यकारी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सुरक्षा जांच में लगे कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जबकि निगरानी के लिए विशेष उड़न दस्ता भी सक्रिय रहेगा। जिला प्रशासन का कहना है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान बेहतर और तनावमुक्त माहौल उपलब्ध कराने के लिए हर जरूरी व्यवस्था की गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles