Related Posts

2 Labours Die, 20-25 From UP to Punjab


हरियाणा के करनाल नेशनल हाईवे तरावड़ी टी-पॉइंट पर रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा छोटा हाथी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया था। वाहन में स

.

ट्रक के अचानक ब्रेक से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब पांच बजे एक ट्रक करनाल से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। उसके पीछे-पीछे छोटा हाथी चल रहा था, जिसमें 20-25 मजदूर, महिलाएं और बच्चे सवार थे। सभी उत्तर प्रदेश के बदायूं से होशियारपुर (पंजाब) काम के लिए जा रहे थे। जैसे ही दोनों वाहन तरावड़ी टी-पॉइंट के पास पहुंचे, ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रहा छोटा हाथी संतुलन खो बैठा और ट्रक की साइड में जा टकराया।

इस टाटा एस में सवार थे सभी मजदूर।

दो मजदूरों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे और 5-6 अन्य को चोटें आई थीं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीती रात 38 वर्षीय सुरेश और 36 वर्षीय मिजाज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरे गंभीर घायल को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पोस्टमॉर्टम हाउस में मौजूद मृतक के परिजन।

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक मिजाज के छह बच्चे हैं, जिनमें पांच लड़कियां और एक लड़का शामिल है। वहीं सुरेश के परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल है।

बेटे ने बताया हादसे का मंजर सुरेश के बेटे ने बताया कि मिजाज वाहन में आगे बैठे हुए थे, जबकि उनके पिता सुरेश पीछे बैठे थे। अचानक ट्रक ने ब्रेक लगाए और जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों की जान चली गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर पड़ी घायल मजदूरों की चप्पले व अन्य सामान।

पुलिस ने शुरू की जांच, चालक फरार एएसआई हरविश ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। पुलिस ने ट्रक और छोटा हाथी को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें