Related Posts

नारनौल में वकीलों ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, बडे़ आंदोलन की चेतावनी




हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में वकीलों ने दिल्ली के जंतर- मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। जिला बार संगठन के प्रधान संतो सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने नारनौल-महेंद्रगढ़ रोड से बार मुख्यालय तक रोष मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने भगत सिंह की प्रतिमा के पास खड़े होकर सोनम वांगचुक के समर्थन में भी नारे लगाए। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने दिल्ली पुलिस, धर्मेंद्र प्रधान और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने जंतर मंतर पर छात्रों के साथ हुई कार्रवाई को ‘बर्बरतापूर्ण’ और ‘अमानवीय’ बताया। वकीलों ने कहा कि छात्र न्याय और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उन पर लाठीचार्ज किया। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं, तो सभी वकील साथियों से सलाह लेकर सरकार के विरोध में बड़े स्तर पर आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने पूर्व में ऐसी घटनाओं पर सरकारों द्वारा संबंधित नेताओं पर की गई कार्रवाई का भी जिक्र किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें