Related Posts

10,620 Appear Amid Strict Checking at 38 Centers


कुरुक्षेत्र के झांसा रोड पर जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े अभ्यर्क्षी।

कुरुक्षेत्र जिले में हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से सहायक जिला न्यायवादी (ADA) भर्ती परीक्षा का आयोजन हो रहा है। आज जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर 10,620 परीक्षार्थियों का एग्जाम है। सुबह ही सभी अभ्यर्थियों की भीड़ दिखी। कोई रोल नंबर तो कोई एड

.

परीक्षा शुरू होने से पहले सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरी तरह एक्टिव हैं। परीक्षा केंद्र के एंट्री गेट पर अभ्यर्थियों की कड़ी चेकिंग की जा रही है। एडमिट कार्ड और आईडी का मिलान किया जा रहा है। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन समेत किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ एंट्री नहीं है।

10 बजे शुरू होगी परीक्षा

प्रशासन की ओर से पहले ही निर्देश जारी किए गए थे कि परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे से केंद्रों में प्रवेश दिया गया। सुबह 9:50 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। कई अभ्यर्थी समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

धारा 163 लगाई गई

परीक्षा को नकल रहित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा-163 लागू की गई है, ताकि किसी प्रकार की भीड़ या अव्यवस्था न हो।

परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े परीक्षार्थी।

रोडवेज चला रहा 30 बसें

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज ने भी विशेष व्यवस्था की। सुबह सात बजे से विभिन्न रूटों पर स्पेशल बसें चलाई गईं। इसके लिए अलग रूट चार्ट तैयार किया गया और 30 बसें रिजर्व रखी गईं, जिससे दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें