![]()
होशियारपुर में पुलिस की मौजूदगी में ही लोगों ने 3 यूट्यूबरों की पिटाई कर दी। उनके मोबाइल भी तोड़ दिए। तीनों यूट्यूबर ट्रांसफार्मर लगाने के विरोध की वीडियो बना रहे थे। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जिसके बाद उनकी आपस में बहस हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। यूट्यूबरों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उन पर हमला किया गया। उन्होंने चौकी के इंचार्ज को आरोपियों को रोकने के लिए कहा तो वह उलटा उनके साथ ही झगड़ने लगे। चौकी इंचार्ज ने धक्के मारे। फिर पहचान बताने पर यहां तक कह दिया कि तू चाहे कोई भी हो, मैं तुझे टिच नहीं जानता। इसके बाद उन्होंने टांडा पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। तीनों यूट्यूबरों ने अपनी कंप्लेंट में क्या कहा:- कवरेज के करने के लिए गए थे, पुलिस ने पीटने वालों को नहीं रोका
थाना टांडा में दी शिकायत में अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार को वह एक खबर की कवरेज के लिए अपने साथी साहिब सिंह व तजिंदर सिंह के साथ गांव लितड़ां में गए थे। वहां एक घर के बाहर ट्रांसफॉर्मर लगाने का विरोध हो रहा था। विवाद की वजह से वहां पुलिस भी मौजूद थी। इसके अलावा इलाके के लोग भी जमा थे। अनिल कुमार ने आगे बताया किजब पीड़ित पक्ष कैमरे के सामने आया तो गांव के कुछ लोग वहां जमा हो गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान गांव की पंचायत ने हमें कवरेज करने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि यहां वीडियोग्राफी नहीं करनी। उनको अपशब्द भी कहे गए। जब उन्होंने विरोध किया तो पंचायत के लोगों ने उसके एक साथी साहिब सिंह पर हमला कर दिया। उसका मोबाइल छीन लिया। अनिल ने कहा कि यह देखकर मैं उनसे मोबाइल लेने के लिए आगे बढ़ा। यह देख गुस्साई पंचायत ने मेरे हाथ से भी मोबाइल छीन लिया और मारपीट की। मारपीट के दौरान मोबाइल और सोने की चैन छीन ली। इसकी वीडियो भी हमारे पास है। उसने कहा कि ये सब वहां पुलिस के सामने हुआ। चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मी सब कुछ देखते रहे लेकिन किसी ने मारपीट करने वालों को नहीं रोका। जिस वजह से पंचायत के लोग उन्हें पीटते रहे। पीड़ितों ने शाम तक आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है। दूसरे यूट्यूबर ने कहा- चौकी इंचार्ज ने मुझे ही धक्के मारे
यूट्यूबर तजिंदर सिंह ने कहा कि मुझे साथियों ने फोन करके बुलाया था। जब मैं वहां पहुंचा तो घर वालों और गांव की पंचायत के बीच झगड़ा हो रहा था। पुलिस ट्रांसफार्मर लगाने के लिए घरवालों को उठाकर ले जा रही थी। जिसका मेरे साथी वीडियो बना रहे थे। अचानक पंचायत के लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट कर उनके फोन छीन लिए। यह सब देखकर मैंने चौकी इंचार्ज संजीव कुमार को पंचायत को रोकने के लिए कहा। संजीव कुमार ने उन्हें रोकना तो क्या था, बल्कि इसके उलट मुझे धक्के मारने शुरू कर दिए और कहने लगे कि ‘तू कौन है’। जब मैंने उन्हें अपनी पहचान बताई तो वह फिर भी मुझे धक्के मारने से नहीं हटे और मुझे कहने लगे ‘चाहे तू जिला इंचार्ज है, चाहे तू पंजाब इंचार्ज है, मैं तुझे टिच (परवाह) नहीं जानता’। तीसरे यूट्यूबर ने कहा- हमारा मोबाइल नहीं दिया
यूट्यूबर साहिब सिंह ने कहा कि गांव में जबरदस्ती ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था। उसकी हम कवरेज कर रहे थे। इस दौरान गांव के लोगों और चौकी इंचार्ज व पुलिस मुलाजिमों ने हमारे साथ हाथापाई की। जबरन हमारे मोबाइल छीन लिए गए और हमें धक्के मारे गए। इसके बाद हमने पुलिस प्रशासन से मदद मांगी लेकिन किसी ने मदद नहीं की। उलटा हमारे साथ बदसलूकी की। मेरा मोबाइल सीनियर सिपाही बलविंदर सिंह ने गांव वालों से वापस दिलाया। मेरे एक साथी का फोन अभी भी गांव वालों के पास है। मेरे फोन से सारा डेटा डिलीट हो गया। हमारे साथ धक्केशाही की गई है। मेरे साथी का मोबाइल वापस नहीं दिया जा रहा है। SHO बोले- दोनों पार्टियों को थाने बुलाया, कार्रवाई करेंगे
इस बारे में SHO टांडा गुरिंदरजीत नागरा ने कहा कि ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान कुछ मीडिया कर्मियों की बहस होने का मामला ध्यान में आया था। गांव वालों और मीडिया कर्मियों को कल थाने बुलाया गया है। दोनों पार्टियों की बात सुनी जाएगी, जो भी संभव होगा, मसले का हल कर कार्रवाई की जाएगी।
Source link
होशियारपुर में पुलिस के सामने 3 यूट्यूबरों की पिटाई:वीडियो बनाने से रोका, मोबाइल छीना; चौकी इंचार्ज बोला- मैं तैनूं टिच नहीं जाणदा







