![]()
वार्ड नंबर-14 के अंतर्गत आने वाली अमन कॉलोनी, चमन कॉलोनी और अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों के लिए रविवार का दिन खास रहा। करीब 35 से 40 वर्षों से लंबित सड़क निर्माण परियोजना का शिलान्यास राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने किया। लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों ने इस मौके पर खुशी जताई और इसे इलाके के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया। कार्यक्रम में वार्ड नंबर-14 के पार्षद एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह संधू भी विशेष रूप से मौजूद रहे। क्षेत्र के विकास प्राथमिकता राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं का मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नई सड़क बनने से लोगों की आवाजाही आसान होगी और क्षेत्र की कई वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा। विकास से जुड़े काम प्राथमिकता पर होंगे पूरे उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास से जुड़े अन्य कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। पार्षद कुलजीत सिंह संधू ने कहा कि यह सड़क क्षेत्रवासियों की 35-40 वर्षों पुरानी मांग थी। उन्होंने कहा कि लंबे इंतजार के बाद निर्माण शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण वर्षों से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते थे। सड़क निर्माण शुरू होने से अब लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास भी तेज होगा।
Source link
चंडीगढ़ में 40 साल से लंबित सड़क प्रोजेक्ट शुरू:राज्यसभा सांसद सतनाम संधू ने किया शिलान्यास; रोड बनने से सुगम होगा सफर






