spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Ludhiana Influencer Club Video Controversy


इंफ्लुएंसर ने हुक्का और शराब लेकर फेसबुक पर शेयर की स्टोरी।

लुधियाना में एलिवेटेड पुल पर रील बनाकर विवादों में आई इंफ्लुएंसर का नया वीडियो सामने आया है। इस बार वह एक क्लब में कथित तौर पर शराब और हुक्का को प्रमोट करते नजर आ रही है। युवती ने यह वीडियो अपनी फेसबुक स्टोरी पर शेयर किया है।

.

वीडियो में वह सिंगर प्रेम ढिल्लों के गीत ‘असतर’ पर रील बनाती दिखाई दे रही है। ‘अज्ज वीकेंड मिलांगे क्लब च’ लाइन वाले गाने पर बनी इस रील में युवती क्लब के अंदर पिंक रंग की रोशनी के बीच हाथ में हुक्का और शराब लिए नजर आती है। कुछ देर बाद वह खुद पर शैंपेन उड़ेलती भी दिखाई देती है।

वीडियो सामने आने के बाद शराब और हुक्का के प्रमोट को लेकर विवाद खड़ा हो गया। क्योकिं पंजाब सरकार ने 8 साल पहले नवंबर 2018 में सभी तरह के हुक्का बार पर बैन लगा दिया था। वहीं, इसी इंफ्लुएंसर के खिलाफ करीब दो महीने पहले एलिवेटेड पुल पर रील बनाने को लेकर पुलिस मामला दर्ज किया गया था।

हालांकि, उसकी पहचान और सोशल मीडिया अकाउंट सार्वजनिक होने के बावजूद कार्रवाई को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

क्लब में इंफ्लुएंसर ने खुद पर ड्रिंक उड़ेली।

क्लब में इंफ्लुएंसर ने खुद पर ड्रिंक उड़ेली।

जानिए वीडियो में क्या दिख रहा…

वीडियो में युवती एक क्लब के अंदर नजर आ रही है, जहां पिंक रंग की रोशनी और जश्न जैसा माहौल दिखाई दे रहा है। युवती ने पिंक रंग की वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई है और वह लोगों के बीच खड़ी दिखाई देती है। उसके आसपास मौजूद कुछ युवक इलेक्ट्रिक फायर कैंडल जलाते नजर आते हैं।

वीडियो में युवती एक हाथ में हुक्का और दूसरे हाथ में शराब का गिलास या बोतल पकड़े हुए दिखाई देती है। इस दौरान वह कैमरे के सामने वीडियो बनवाती नजर आती है। बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है और आसपास मौजूद लोग जश्न मनाते दिखाई देते हैं।

कुछ देर बाद वीडियो में युवती शैंपेन की बोतल खोलकर उसे अपने ऊपर उड़ेलती हुई भी नजर आती है। पूरे वीडियो में क्लब के अंदर पार्टी जैसा माहौल दिखाई देता है, जबकि युवती अलग-अलग अंदाज में कैमरे के सामने पोज देती नजर आती है।

इन दो वीडियो से विवादों में आई थी

पहली वीडियो: युवती लाल रंग की ड्रेस पहनकर एलिवेटेड पुल पर फ्रेंड्स रीजेंसी के सामने खड़ी नजर आई थी। वह पंजाबी सिंगर आर नेत के गाने “हाए पुलिस रिमांड ते लैजूगी, तैनूं घंटा लगना हाफ ना…” पर मूव करती दिखी थी। वीडियो में युवती बाल संवारते हुए कैमरे की ओर देखकर मॉडलिंग अंदाज में पोज देती नजर आई थी।

दूसरी वीडियो: युवती ने फिरोजपुर रोड स्थित नागपाल रीजेंसी के सामने एलिवेटेड पुल पर बनाई थी। इसमें वह काले रंग की वेस्टर्न ड्रेस में नजर आई थी और गिप्पी ग्रेवाल के गाने “लंगया ना कर बिल्लो छड़यां दी गली…” पर मूव करती दिखी थी। वीडियो में वह पहले पुल की साइड स्लैब के सहारे खड़ी होकर पोज देती नजर आई थी, फिर कुछ सेकेंड बाद अलग अंदाज में मॉडलिंग करती दिखाई दी थी।

लाल रंग की ड्रेस पहनकर एलिवेटेड पुल पर फ्रेंड्स रीजेंसी के सामने खड़ी नजर आई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।

लाल रंग की ड्रेस पहनकर एलिवेटेड पुल पर फ्रेंड्स रीजेंसी के सामने खड़ी नजर आई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।

इंस्टाग्राम पर ढाई लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

युवती के इंस्टाग्राम पर 2.64 लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि वह अब तक 392 पोस्ट शेयर कर चुकी है। युवती ने अपनी प्रोफाइल में खुद को ब्लॉगर बताया हुआ है। युवती ने जिम में एक्सरसाइज करते हुए और पंजाबी सूट पहनकर भी कई रील पोस्ट की हैं। वहीं कुछ वीडियो में वह पहले भी हुक्का पीते हुए भी नजर आई।

हुक्का पीने और बेचने के नियम

  • पंजाब में कमर्शियल हुक्का पूरी तरह से गैर-कानूनी है।
  • पंजाब सरकार ने COTPA (सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) में संशोधन करके राज्य में हुक्का बार और लाउंज पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रखा है। पंजाब ऐसा स्थायी प्रतिबंध लगाने वाले तीसरा राज्य है।
  • कई बार कैफे या रेस्तरां ‘हर्बल’ या ‘बिना तंबाकू वाले’ हुक्के का दावा करते हैं, लेकिन पंजाब में सभी प्रकार के फ्लेवर्ड और हर्बल हुक्कों पर भी पूरी रोक है।
  • यदि कोई होटल, रेस्तरां, या कैफे हुक्का बार चलाते हुए या ग्राहकों को हुक्का परोसते हुए पकड़ा जाता है, तो उस जगह को तुरंत सील कर दिया जाता है। इसके अलावा, मालिक पर भारी जुर्माना और 3 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

शराब पीने और खरीदने के नियम

  • पंजाब में शराब खरीदने और सार्वजनिक स्थानों (जैसे बार, क्लब, पब) में पीने की कानूनी उम्र 25 वर्ष है। 25 साल से कम उम्र के व्यक्तियों को शराब बेचना या परोसना कानूनन अपराध है।
  • किसी भी सार्वजनिक स्थान (सड़क, पार्क, गाड़ी के अंदर या पार्किंग लॉट) में शराब पीना सख्त मना है। शराब का सेवन केवल रजिस्टर्ड घरों, अधिकृत बार, रेस्तरां या अहातों में ही किया जा सकता है।
  • यदि आप किसी मैरिज पैलेस, बैंक्वेट हॉल, फार्महाउस या अपने निजी घर में किसी बड़ी पार्टी में मेहमानों को शराब परोसना चाहते हैं, तो इसके लिए एक्साइज विभाग से L-50 (प्राइवेट फंक्शन लाइसेंस) लेना अनिवार्य है। इसके बिना शराब परोसने पर आबकारी विभाग कानूनी कार्रवाई कर सकता है।

STF इंचार्ज बोले- हुक्का बैन है

इस मामले में एसटीएफ के इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि पंजाब में हुक्का बैन है। यदि हुक्का पीते की कोई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आती भी है तो उसकी फोरेंसिक जांच होती है, क्योंकि आजकल AI का जमाना है। जांच के बाद ही पुलिस कार्रवाई करती है ।

**************

ये खबर भी पढ़ें:

लुधियाना में पुल पर रील बनाकर फंसी युवती: वेस्टर्न ड्रेस में मॉडलिंग करते VIDEO शूट कराया, पंजाबी गाना लगा डांस मूव्स दिखाए

लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर बने एलीवेटिड पुल पर चलते ट्रैफिक के दौरान वेस्टर्न ड्रेस पहनकर रील बनाने वाली युवती और उसके कैमरामैन साथी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती ने बैकग्राउंड में पंजाब गाना लगाकर मूव्स दिखाए थे। पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल रील के आधार पर की है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles