spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार में तोड़ी शहीद चंद्रशेखर की प्रतिमा:तीसरी बार क्षतिग्रस्त की गई, ग्रामीण बोले- पहले भी नहीं हुई कोई कार्रवाई




हिसार जिले के किरतान गांव में शहीद चंद्रशेखर की प्रतिमा को अज्ञात शरारती तत्वों ने तीसरी बार क्षतिग्रस्त कर दिया है। गांव के चौक पर स्थापित इस प्रतिमा के हाथ और अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचाया गया है। ग्रामीण मुकेश किरतान ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दो बार प्रतिमा को तोड़ा जा चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछली शिकायतों के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़े। नहीं की गई पुलिस से शिकायत मुकेश किरतान के अनुसार, बार-बार कार्रवाई न होने के कारण ग्रामीणों का पुलिस पर से विश्वास कम हो गया है, इसलिए इस बार पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। ग्रामीणों का मानना है कि यदि पहले ही दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाती तो यह घटना दोबारा नहीं होती। ग्रामीणों ने इस घटना को शहीदों के सम्मान पर हमला बताया है। उन्होंने कहा कि शहीद चंद्रशेखर जैसे क्रांतिकारियों की प्रतिमाएं युवाओं को प्रेरणा देती हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मामले का स्वतः संज्ञान लेने, दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने और प्रतिमा की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles