spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

झज्जर हितेश उर्फ गुल्लू हत्याकांड:मुख्य आरोपी डीकेश गिरफ्तार, 5 दिन के पुलिस रिमांड पर, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह




झज्जर जिले के गांव सुबाना निवासी हितेश उर्फ गुल्लू की हत्या के चर्चित मामले में झज्जर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के मुख्य आरोपी डीकेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान हत्या में शामिल अन्य आरोपियों, इस्तेमाल किए गए हथियारों और साजिश से जुड़े अहम तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। माछरौली थाना प्रभारी रामावतार और स्पेशल स्टाफ प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि 15 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे गांव सुबाना में हितेश उर्फ गुल्लू की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार कार्रवाई की। जांच के दौरान पहले ही अंकित उर्फ बनिया और अनुज को गिरफ्तार किया जा चुका था। दोनों आरोपियों से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। 2022 के फायरिंग केस से जुड़े हत्या के तार पुलिस जांच में सामने आया कि वर्ष 2022 में माछरौली थाना में दर्ज एक जानलेवा हमले के मामले में हितेश उर्फ गुल्लू समेत दीपक, रोहित, मोहित, विजय और रवि आरोपी थे। आरोप था कि उन्होंने प्रदीप, डीकेश और सोनू पर फायरिंग की थी तथा रविंद्र और संजीव को जान से मारने की धमकी दी थी। उसी मामले की पुरानी रंजिश और आपसी दुश्मनी के चलते आरोपियों ने हितेश की हत्या की साजिश रची। जांच में यह भी सामने आया कि हितेश और डीकेश कभी अच्छे दोस्त थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद हुआ जो समय के साथ गहरी दुश्मनी में बदल गया। संयुक्त टीम ने दबोचा मुख्य आरोपी माछरौली थाना पुलिस, स्पेशल स्टाफ झज्जर और एसटीएफ हिसार की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दीकेश को गिरफ्तार किया। पुलिस अब रिमांड के दौरान हत्या की पूरी साजिश, फरार आरोपियों और हथियारों की बरामदगी को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles