spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार के विन्नी केक हाउस में लाखों की चोरी:दिल्ली का शेफ रात को ताला खोलकर सामान और कैश ले गया, DVR भी उखाड़ी




हिसार के सेक्टर 13 स्थित विन्नी केक हाउस पर लाखों रुपए की चोरी की घटना हुआ है। केक हाउस का मुख्य शेफ रात को ताला खोलकर गाड़ी में कीमती सामान, मशीने और कैश ले गया। केक हाउस मालिक ने बताया कि करीब दो महीने पहले ही नौकरी पर रखा था। केक हाउस मालिक ने सिविल लाइन थाने में शेफ सिराज अंसारी के खिलाफ शिकायत दी है। इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें छोटी गाड़ी में दो व्यक्ति रात को सामान लोड करते नजर आ रहे हैं। यह गाड़ी दिल्ली नंबर की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद राइडर की टीम को मौके पर भेजा। वहीं दुकान मालिक का कहना है कि पुलिस को शिकायत करने के बाद भी छह घंटे तक कोई नहीं आया। विन्नी केक हाउस की ऑनर अलीशा का कहना है कि हमारा पांच से साढ़े पांच लाख का नुकसान हुआ है। केक हाउस में चोरी की तस्वीरें… दो महीना पहले ही शेफ को रखा था
अलीशा ने बताया कि दो महीना पहले ही शेफ को रखा था। शेफ ड्राई फ्रूट्स, केक बनाने वाली मशीन, चाकलेट की बाल्टी, डीवीआर, गल्ले में रखा कैश और खाने-पीने का सामान ले गया। अलीशा ने बताया कि शेफ ने एक दिन पहले शाम को केक हाउस की चाबी हमने से ली थी, हमने यह कभी नहीं सोचा था वो चोरी करके ले जाएगा। सुबह जब भाई जिम जाने के लिए दुकान में रखे जूते पहनने आया तो उसने देखा की दुकान से सामान गायब है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दिल्ली का रहने वाला है शेफ
अलीशा ने बताया कि दो महीना पहले आए शेफ का नाम सिराज अंसारी थी और कभी नहीं लगा वह चोरी करेगा। वह दिल्ली के रिठाला एरिया का रहने वाला है। पुलिस को हमने कंप्लेट दे दी है। अलीशा ने बताया कि आज कुछ केक के हमें ऑर्डर देने थे जो तैयार पड़े थे। शेफ वो केक भी ले गया। अलीशा ने बताया कि हमारी फ्रैंचाइजी के द्वारा यह शेफ आया था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles