spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

योग युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा:झज्जर में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास,डीसी वर्षा खांगवाल ने योग को दिनचर्या में अपनाने का किया आह्वान




12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार सुबह झज्जर रोडवेज वर्कशॉप परिसर में “योग युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा” थीम के तहत भव्य योग अभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जिला वासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होती है। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” के अनुरूप कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भी भाग लिया और योग के माध्यम से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, भाजपा नेता संजय कबलाना सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से डीसीपी दीप्ति गर्ग, डीसीपी शुभम सिंह, एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम रितू तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। योग अभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जिलेभर में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles