spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ CBI की रडार पर पंजाब विजिलेंस के अफसर:ओपी राणा के मोबाइल ने खोले राज, कईयों का रीडर रहा; ₹13 लाख रिश्वत का मामला




पंजाब विजिलेंस मुख्यालय से जुड़े 13 लाख रुपए के कथित रिश्वतखोरी मामले में फरार चल रहे इंस्पेक्टर ओ.पी. राणा ने चंडीगढ़ सीबीआई की पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आरोपी के मोबाइल फोन डेटा की जांच में सीबीआई को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि राणा पंजाब विजिलेंस के किन अधिकारियों के संपर्क में था, वह कितने समय तक संपर्क में रहा और दिन में कितनी बार बातचीत होती थी। आरोपी ओ.पी. राणा सात दिन के पुलिस रिमांड पर है। इन खुलासों के बाद सीबीआई की जांच के दायरे में पंजाब विजिलेंस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी आ गए हैं, जिनसे जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं। आरोपी कई अफसरों का रहा रीडर आरोपी ओपी राणा पंजाब विजिलेंस में काफी लंबे समय से तैनात था। इसे लेकर CBI उन सभी अफसरों की सूची तैयार कर रही है, जिनके साथ ओपी राणा ने बतौर रीडर काम किया है। उस दौरान अफसरों के साथ आरोपी का तालमेल किस तरह का था, इसका भी पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा तीन साल बाद तबादले की प्रक्रिया होने के बावजूद ओपी राणा रीडर के पद पर तैनात रहा। यह किस अफसर की मेहरबानी से संभव हुआ, इसका भी पता CBI लगा रही है। आरोपी बोला चंडीगढ़ बर्थडे पार्टी में गया था वकील ने चंडीगढ़ अदालत को यह भी बताया था कि आरोपी बाद में सेक्टर-7 में एक बर्थडे पार्टी में गया था। बचाव पक्ष ने खरीदारी के बिल भी कोर्ट में पेश किए। इसी आधार पर आरोपी की ओर से शाम फैशन मॉल और सेक्टर-35 फूल मार्केट के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की मांग की गई, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। हालांकि, इन दलीलों के बावजूद आरोपी को राहत नहीं मिल सकी। अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सीबीआई ने आरोपी के दावों का कड़ा विरोध किया। FIR में क्या, 3 पॉइंट में पढ़िए… इस केस में अब तक क्या-क्या हुआ 11 मई: CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा स्टेट टैक्स ऑफिसर अमित कुमार की शिकायत पर CBI ने चंडीगढ़ के होटल में ट्रैप लगाया। होटल में कमरा बुक करवाया गया, जहां बिचौलिए और अन्य लोग मिले। इसी दौरान सीबीआई टीम ने दबिश दी और आरोपी अंकित वाधवा को शिकायतकर्ता से 13 लाख रुपए कैश और मोबाइल फोन लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। राघव और विकास गोयल भागने लगे, लेकिन अंबाला के पास पकड़ लिए गए। ओपी राणा फरार हो गया। इसके बाद CBI ने मोहाली स्थित विजिलेंस हेडक्वार्टर में देर रात रेड की। रिकॉर्ड खंगाले गए और कई दस्तावेज कब्जे में लिए गए। 12 मई: 9 लाख कैश और दस्तावेज बरामद मंगलवार सुबह करीब 7 बजे सीबीआई की टीमें दोबारा विजिलेंस कार्यालय पहुंचीं और पहली मंजिल पर स्थित दफ्तर में छानबीन शुरू की। शुरुआत में कर्मचारियों को बाहर रोका गया, लेकिन बाद में उन्हें अंदर जाने दिया गया। करीब 10 बजे विजिलेंस प्रमुख शरद सत्य चौहान अपने कार्यालय पहुंचे और बिना कुछ कहे अंदर चले गए। इसी दौरान सेक्टर-23 और एक अन्य स्थान पर भी सीबीआई ने दबिश दी, जहां से 9 लाख रुपए कैश और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए। CBI ने गिरफ्तार आरोपी बाप-बेटा और अंकित बधवा को चंडीगढ़ की स्पेशल CBI कोर्ट मे पेश किया। अंकित का रिमांड सीबीआई ने नहीं मांगा। बाप-बेटे का 3 दिन का रिमांड गया। जिसके बाद कोर्ट उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया। 12 पेजों की वॉट्सऐप चैट कोर्ट के समक्ष पेश की गई। 13 मार्च: 8 फर्जी शिकायतों का खुलासा CBI सूत्रों के मुताबिक दोनों बिचौलिए काफी शातिर थे। जांच में 8 के करीब फर्जी शिकायतों का पता चला। CBI सूत्रों के मुताबिक, बिचौलिए मोहाली के एक गेस्ट हाउस में ठहरे थे, जिसकी बुकिंग भी किसी राजनेता ने करवाई थी। विजिलेंस ने उसकी रिकॉर्डिंग को कब्जे में ले लिया है। वह अफसरों से दोस्ती भी धर्म के आड़ में करते थे। वह जब किसी अफसर से मिलने जाते थे तो कहते थे कि बालाजी सालासर के उपासक हैं। वह अफसरों को प्रशाद व झंडा तक देते थे। इस तरह वह अफसरों के नजदीक जाते थे। इन अफसरों से संपर्क के बाद वह अपना काम करते थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles