मोनू ने करीब 8 साल पहले कोमल से लव मैरिज की थी, यह फोटो उसकी शादी की है।
चंडीगढ़ में लेडी ट्यूटर के अफेयर से तंग सुसाइड करने वाले उसके पति ने उससे लव मैरिज की थी। दोनों एक ही स्कूल और बाद में एक ही कॉलेज में साथ पढ़े थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। जब शादी की बात आई तो परिवार इसके लिए तैयार नहीं था।
.
बताया जाता है कि दोनों ने शादी के लिए अड़ गए थे और एक दिन दोनों इकट्ठा होकर छत पर चढ़ गए और अपने परिवार को धमकी देते हुए कहा कि अगर उनकी शादी नहीं कराई जाती है, तो वे आत्महत्या कर लेंगे।
इसके बाद मजबूरन दोनों परिवारों ने मिलकर उनकी शादी करवा दी। शादी के कुछ समय बाद हालात बदल गए। पत्नी को ट्यूशन पढ़ने आने वाले अपने ही छात्र से प्यार हो गया। जब पति को इसकी जानकारी मिली तो वह खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगा और मानसिक रूप से काफी टूट गया।
इस बीच उसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपने भाई के सामने रोते हुए अपनी पीड़ा बयां करता आया। काफी समझाने के बावजूद पत्नी नहीं मानी और अपने मायके चली गई। इसके बाद उसने 22 जुलाई को कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

आरोपी सन्नी की फोटो मोबाइल में दिखाते हुए मोनू के परिजन।
घर पर ट्यूशन पढ़ाती थी पत्नी
मृतक मोनू के परिवार के अनुसार, परिवार के अनुसार, मोनू (33) और कोमल की शादी करीब 8 साल पहले 2018 में हुई थी। इसके बाद उसने एक बेटी हुई, जो अभी करीब 6 साल है। मौलीजागरां के मौली कॉम्पलेक्स में रहता था। उसकी पत्नी कोमल घर में ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थी। उसके पास कई स्टूडेंट्स पढ़ाई करने के लिए आते थे। इसी बची उसका अफेयर सन्नी नाम के छात्र से हो गया।
डायरी में लिखा- मेरे साथ जो हुआ, बता नहीं सकता
मोनू के परिजनों के अनुसार, जब उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी, तो वह 7 जुलाई को अपनी बेटी से मिलने ससुराल गया था, लेकिन उसने घर पर जाकर किसी को यह नहीं बताया कि उसके साथ वहां पर क्या हुआ है।
पुलिस को मोनू के घर से एक डायरी बरामद हुई है। उस डायरी में लिखा है कि 7 जुलाई को जो मेरे साथ हुआ, वह मैं किसी को बता नहीं सकता हूं। उस डायरी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने उसी डायरी और कुछ वीडियो सबूत के आधार पर ही कोमल और उसके छात्र सन्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

मृतक मोनू की मां ने कहा कि मोनू अपनी पत्नी के मायके जाने के बाद पूरी तरह से टूट गया था।
15 दिन पहले हुआ था घर पर हमला
मृतक मोनू की छोटी भाभी रूबी ने बताया कि 15 दिन पहले आरोपी सन्नी 15-20 लड़कों को लेकर उनके घर पर आया था। उसने घर पर हमला करने की कोशिश की थी। वह कह रहा था कि कोमल मेरी है, मैं कोमल को लेकर जाऊंगा।
इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस और मोहल्ले के लोगों ने मिलकर सन्नी को वहां से वापस भेज दिया था और पुलिस ने कोई केस भी दर्ज नहीं किया था। लेकिन इस विवाद के बाद कोमल घर छोड़कर वापस अपने मायके चली गई थी।
मां को बताया- दूसरे के साथ रहना चाहती कोमल
मृतक मोनू की मां ने कहा कि मोनू अपनी पत्नी के मायके जाने के बाद पूरी तरह से टूट गया था। वह अपनी बेटी को घर लाना चाहता था, लेकिन ससुराल वालों ने इसके लिए मना कर दिया था। वह कह रहा था कि कोमल अब किसी और के साथ रहना चाहती है, लेकिन उसे उसकी बेटी चाहिए। वह उसकी बेटी को कहीं बेच देंगे। मैंने भी मोनू के ससुराल पक्ष से बात की, लेकिन उन्होंने भी बेटी देने से मना कर दिया था।

मोनू के कमरे से मिली डायरी को परिवार ने पुलिस के हवाले किया।
पुलिस मनगढ़ंत कहानी लिख रही
मृतक मोनू के भाई रमन ने कहा कि हम पुलिस थाना मौलीजागरां में जब शिकायत देने गए थे तो एक पुलिस वाला हमारी बात सुन रहा था और दूसरा पुलिस वाला कागज पर लिख रहा था, लेकिन जो हम बोल रहे थे, वह उसे सुन ही नहीं रहा था।
अपनी मर्जी से ही कुछ भी लिखा जा रहा था। जब इन्होंने केस दर्ज नहीं किया तो हमने चंडीगढ़ पुलिस के सेक्टर-9 स्थित हेडक्वार्टर में शिकायत दी और हमने वीडियो वहां पर सबूत के तौर पर दिए। उसके बाद उन्होंने यह आरोपी पत्नी और सन्नी पर BNS की धारा 108 और 3 (5) के तहत 24 जुलाई को केस दर्ज किया।

*************
इस मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें:
चंडीगढ़ में लेडी ट्यूटर ने अपने स्टूडेंट से संबंध बनाए: समझाने पर बोली- तलाक दे दूंगी; परेशान पति ने फंदा लगा सुसाइड किया

चंडीगढ़ में 32 साल की लेडी ट्यूटर के अपने ही 20 साल के स्टूडेंट से अफेयर का पता चलने पर पति ने सुसाइड कर लिया। परिवार ने पत्नी को समझाने की खूब कोशिश की लेकिन उसने कहा कि वह स्टूडेंट को नहीं छोड़ेगी और पति को तलाक दे देगी। इसका वीडियो भी सामने आया है। ज्यादा समझाने पर नाराज होकर वह बेटी को लेकर मायके चली गई। पढ़ें पूरी खबर







