spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में नाबालिग के साथ संबंध बनाने का मामला:पुलिस ने किया युवक पर केस दर्ज, लड़की बोली- अपनी मर्जी से गई थी, अब मां के साथ रहना चाहती हूं




करनाल के घरौंडा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के संदिग्ध हालत में मिलने के बाद पुलिस ने गंभीर कार्रवाई की है। नाबालिग को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया, जहां काउंसलिंग के बाद उसके बयान दर्ज किए गए। लड़की के बयान में युवक के साथ रहने और संबंध बनाने की बात सामने आई। इसके आधार पर पोक्सो एक्ट और बाल विवाह को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घर से निकलकर युवक के साथ रही चार दिन
दिल्ली की एक नाबालिग काउंसलिंग के दौरान बताया कि वह 26 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे दिल्ली अपने घर से निकली थी। इसके बाद वह युवक के साथ चननी स्टेशन गई, जहां दोनों चार दिन तक साथ रहे। इसके बाद 4 फरवरी को दोनों हरियाणा आए और घरौंडा क्षेत्र में रहने लगे। दो महीने पहले शादी, अब साथ नहीं रहना चाहती
नाबालिग ने अपने बयान में कहा कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी और दोनों ने करीब दो महीने पहले शादी कर ली थी। उसने यह भी बताया कि युवक के साथ उसके शारीरिक संबंध बने हैं, लेकिन अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। नाबालिग ने साफ कहा कि वह अपनी मां के पास वापस जाना चाहती है। बाल कल्याण समिति के सामने पेश, आश्रम भेजा गया
4 जून को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग लड़की संदिग्ध हालत में मिली है। इसके बाद नाबालिग को बाल कल्याण समिति करनाल के सामने पेश किया गया और परिजनों को सूचना दी गई। उसी दिन काउंसलिंग कर बयान दर्ज किए गए। 6 जून को समिति की ओर से पत्र के जरिए पोक्सो और बाल विवाह के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद लड़की को श्रद्धानंद आश्रम भेज दिया गया। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
घरौंडा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आज मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की जांच पीएसआई भावना को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है हम इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रहे है। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles