spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार के गंदे नाले में मिली महिला की कटी टांग:सलवार का कपड़ा लिपटा, नहीं मिला शरीर का बाकी हिस्सा; पास ही मेडिकल वेस्ट प्लांट




हरियाणा के हिसार में बुधवार की देर शाम गंदे बरसाती नाले में महिला की कटी टांग मिलने से हड़कंप मच गया। नाले के पास खड़े लोगों ने टांग देखी तो शोर मचाया। इसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने टांग को नाले से निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। इसके साथ ही पुलिस ने आसपास महिला के शरीर के अन्य हिस्सों की तलाश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस अब सफाई कर्मियों को बुलाकर नाले में अंगों की तलाश कराने की तैयारी कर रही है। आजाद नगर थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। संभवत यह भी हो सकता है कि यहां नजदीक मेडिकल वेस्ट प्लांट से बारिश के दौरान यह टांग बहकर यहां आ गई हो। जांच के दौरान पूरी बॉडी नहीं मिली वहीं आजाद नगर थाना पुलिस ने बॉडी के अलग-अलग हिस्सों को ढूंढने का प्रयास किया मगर पूरी बॉडी नहीं मिली। पुलिस टांग में फंसे सलवार के कपड़े के आधार पर महिला की पहचान करने में जुट गई है। इसके अलावा सिविल अस्पताल में भी टांग को लेकर जांच की जाएगी। ग्रामीण वेस्ट मेडिकल प्लांट हटाने की मांग कर चुके बता दें कि आर्यनगर गांव में वेस्ट मेडिकल प्लांट बनाया गया है। हालांकि ग्रामीण लगातार इसके विरोध में है, क्योंकि यहां से अक्सर बदबू उठती रहती है। ग्रामीणों कहना है कि डंपिंग स्टेशन में पड़ा मेडिकल कचरा समय पर नहीं उठाया जाता, जिससे बदबू और संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि इस डंपिंग स्टेशन को आबादी क्षेत्र से दूर स्थानांतरित किया जाना चाहिए। पुलिस इन पहलुओं पर जांच कर रही…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles