spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक जेएलएन नहर में डूबी महिला:लोगों ने रस्सी फेंक बचाने का किया प्रयास, नहीं मिला कोई दस्तावेज




रोहतक की जवाहर लाल नेहरु नहर में एक महिला डूब गई। लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पाकर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया। मौके पर एफएसएल एक्सपर्ट को बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में भेज दिया। मृतक महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला नहर में पीछे से आ रही थी, जो बचने का प्रयास करते हुए हाथ पैर मार रही थी। राहगीरों ने जब उसे देखा तो बचाने के लिए रस्सी आदि फेंकी, लेकिन महिला को नहीं बचा पाए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को बाहर निकाला। तिलियार लेक से आते हुए नहर में देखी महिला
डी पार्क निवासी गौरव ने बताया कि वह तिलियार लेक से वापस आ रहा था। जब वह नहर के ऊपर पुल पर पहुंचा तो देखा कि एक महिला नहर में डूबी हुई है, जो बचने के लिए हाथ पैर मार रही थी। उसे बचाने के लिए नहर के दूसरी तरफ कुछ लड़कों को कहा तो उन्होंने बचाने के लिए रस्सी भी फेंकी, लेकिन महिला को नहीं बचा पाए। बाद में पुलिस को फोन किया गया। पुलिस मामले में कर रही जांच
आईएमटी थाना के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल शंभू दलाल ने बताया कि जेएलएन में एक महिला का शव होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। मृतका की उम्र 50 साल से अधिक लग रही है, लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। शंभू ने बताया कि महिला की नहर में कूदने के कारण मौत हुई है। महिला के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव की शिनाख्त करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे है। संबंधित थानों में फोटो भेजा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles