Top 5 This Week

Related Posts

हांसी में महिला से स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार:छीना हुआ फोन और कैश बरामद, साथी की तलाश जारी




हांसी पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में एवीटी स्टाफ ने यह सफलता हासिल की। सहायक उप निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि अग्रवाल कॉलोनी में एक महिला से मोबाइल फोन छीनने की सूचना मिली थी। बाइक सवार दो युवक वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला से मोबाइल छीनकर ले गए थे 2 युवक पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पैदल जा रही थी, तभी पीछे से आए दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। मोबाइल कवर में लगभग 2 हजार रुपए नकद भी रखे हुए थे। इस मामले में थाना शहर हांसी में केस दर्ज किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी रणजीत उर्फ बबलू निवासी जमावड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसके पास से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड प्राप्त किया है। रिमांड के दौरान पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी और अन्य स्नैचिंग वारदातों के खुलासे की उम्मीद कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें