Top 5 This Week

Related Posts

उचाना में नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम:हस्ताक्षर अभियान चलाया, सुषमा अत्री बोलीं- राजनीति में 33% आरक्षण से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी




जींद जिले में उचाना के नगूरां में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उचाना के विधायक देवेंद्र अत्री की पत्नी सुषमा देवेंद्र अत्री शामिल हुईं। सुषमा अत्री ने कहा कि नारी वंदन अधिनियम 2023 लागू होने जा रहा है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार है। उन्होंने जोर दिया कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अब राजनीति में भी अपनी मजबूत भागीदारी चाहती हैं। पीएम सरकारी योजनाओं में देते हैं महिलाओं को प्राथमिकता : सुषमा
उनके अनुसार, इस अधिनियम के तहत 33 प्रतिशत महिलाएं विधायक और सांसद बनकर लोकसभा और विधानसभा में अपनी आवाज प्रभावी ढंग से उठा सकेंगी। यह कदम महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में अधिक शामिल करेगा। सुषमा अत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर सरकारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता देते हैं। सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने घोषणा पत्र में किए गए वादों का जिक्र करते हुए कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना लागू की गई है और इसके तहत महिलाओं के खातों में नियमित रूप से किस्तें डाली जा रही हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों ही महिलाओं की चिंता करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें