Top 5 This Week

Related Posts

गुरुग्राम पुलिस ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाया:कब्जा कर बनाया मकान, अवैध शराब रखने-बेचने के लिए प्रयोग किया, भू-माफिया चिन्हित




गुरुग्राम पुलिस ने भू-माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई की है। ताजा कार्रवाई में गांव सरहोल स्थित एक तालाब की सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे और निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि सरहोल गांव में तालाब की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण किया गया है। सूचना के आधार पर गुरुवार को क्राइम यूनिट सेक्टर-17 की टीम ने अन्य संबंधित विभागों के साथ मिलकर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जेसीबी का उपयोग कर अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। जांच के दौरान, इस अवैध कब्जे के पीछे सरहोल निवासी सुरेंद्र उर्फ घसेटू को मुख्य आरोपी के रूप में चिन्हित किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसमें मारपीट और आबकारी अधिनियम के तहत शराब तस्करी जैसे मामले शामिल हैं। आरोपी अवैध शराब रखने के लिए भवन का उपयोग करता था यह भी सामने आया कि आरोपी ने तालाब की जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया था और उसी स्थान का उपयोग अवैध शराब रखने और बेचने के लिए कर रहा था। तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से अवैध शराब भी बरामद की। इस संबंध में, थाना सेक्टर-17/18, गुरुग्राम में आरोपी सुरेंद्र उर्फ घसेटु के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने पूरे अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कड़ी निगरानी रखी। गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि शहर को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए ऐसे खुफिया आधारित अभियान आगे भी जारी रहेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें