सिरसा में इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी से क्रेडिट कार्ड के जरिए सामान खरीदकर बेचने के नाम पर 38 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी कर ली गई। आरोप है कि दंपती ने उसे इलेक्ट्रिक सामान क्रेडिट कार्ड से खरीदकर बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया और उसे अपने जाल में फंसा लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने उसे राधिका रिटेल में मैनेजर बताया और उसकी पत्नी ने भी बिजनेस में इनवेस्ट करने का आश्वासन दिया। इस पर इंश्योरेंस कर्मचारी झांसे में आ गया और उसने मुनाफे के लिए अपने व दोस्तों का क्रेडिट कार्ड दंपती को दे दिया। उन कार्ड से राशि इस्तेमाल कर सामान खरीदा, पर मुनाफा नहीं दिया। बाद में आरोपी युवक परिवार सहित शहर छोड़कर कहीं और चला गया। जानिए पूरा मामला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेगू रोड एरिया निवासी युवक ने बताया कि वह पिछले कई सालों से इंश्योरेंस सेक्टर में नौकरी करता है। पिछले डेढ साल से आदित्य बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस में जॉब करता है। इसके साथ एचडीएफसी बैंक में लोन का काम करता है। डेढ साल पहले वह अग्रसेन कॉलोनी निवासी साकेत अग्रवाल से पॉलिसी के दौरान मिला। साकेत ने उसकी पत्नी कोमल की पॉलिसी की थी। साकेत ने उसे लुभावनी बातों में फंसा लिया और कहा, वह राधिका रिटेल, प्राईवेट लिमिटड सदर बाजार सिरसा में बतौर मैनेजर कार्यरत है। इस फर्म में रोजाना लाखों रुपए इलेक्ट्रिक सामान क्रेडिट कार्ड पर मंगवाते हैं और उसे बेचकर मुनाफा कमाते हैं। क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करके कैश बैक भी मिलता है। उसने अपने कई जान-पहचान वालों को इस बिजनेस में इनवेस्ट करवा रखा है। अगर वह भी बिजनेस करना चाहता है तो मुनाफा मिलेगा। मुनाफे के लालच में आया पीड़ित वह और काम की तलाश में था और साकेत ने उससे कहा, उसकी इंश्योरेंस सेक्टर में कई लोगों से जान-पहचान है और उनको बिजनेस में जोड़ सकते हो। मुनाफे का हिस्सा क्रेडिट कार्ड से डाल दिया जाएगा। साकेत की पत्नी ने भी उसे बिजनेस के लिए आश्वासत किया। 26 नवंबर 2025 को आईसीआईसी बैंक का क्रेडिट कार्ड उसने साकेत को भरोसा करके दे दिया और सामान खरीदा। ऐसे करते-करते उसने अपने दोस्त व जानकारों के क्रेडिट कार्ड से सामान खरीदकर करवा दिया। अगस्त 2026 तक 23 लाख की राशि इस्तेमाल की। कोटक महेन्द्रा बैंक में 4 लाख रुपए व 99 हजार की गुगल पे से भेजी और उसकी पत्नी के कहने पर 5 लाख की राशि नकद दी। 38.74 लाख खर्च ऐसे गूगल पे व साथियों के हिस्से की करीब करीब 38,74,573 रुपए इस्तेमाल कर ली और बाद में उसे लौटाने की बात कही। इसके बाद साकेत ने फोन उठाना बंद कर दिया और टोल-मटोल करने लगा। बीतें फरवरी माह में वह अपने परिवार सहित घर छोड़कर फरार हो गया।
Source link
सिरसा में इंश्योरेंस कर्मी से 38 लाख की ठगी:सामान खरीदकर के लिए क्रेडिट कार्ड लिया; आरोपी ने खुद को बताया था मैनेजर
