spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में घी चोरी मामले में 3 महिलाएं गिरफ्तार:2 पंजाब की रहने वाले, दुकान का शटर तोड़कर निकाला था 11 पेटी घी




हरियाणा के हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र में दुकान का शटर तोड़कर 11 पेटी घी चोरी करने के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस संबंध में 3 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं की गिरफ्तारी पहले पकड़े गए आरोपी कश्मीर उर्फ गोगा की निशानदेही पर हुई। मुख्य सिपाही सुनील कुमार ने बताया कि यह घटना 18 मई 2026 को हुई थी। नारनौंद थाना में एक दुकानदार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान का शटर तोड़कर लगभग 11 पेटी घी चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 2 पंजाब की महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार जांच के दौरान, पुलिस ने सबसे पहले आरोपी कश्मीर उर्फ गोगा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गोगा ने वारदात में शामिल अन्य महिलाओं के नाम बताए। उसकी निशानदेही पर चोरी में इस्तेमाल किया गया ऑटो और चोरी का सामान बेचकर मिली नकदी भी बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने 3 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान टोहाना निवासी गीता, पंजाब निवासी रेमा और पंजाब निवासी रमा के रूप में हुई है। पूछताछ में तीनों महिलाओं ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। कोर्ट में पेश करके 2 दिनों को रिमांड लिया पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मिलकर दुकान का शटर तोड़ा और घी की पेटियां चोरी कीं। बाद में उन्होंने चोरी का माल बेच दिया था। पुलिस अब चोरी के शेष सामान की बरामदगी, बिक्री से मिली रकम और इस गिरोह की अन्य वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार तीनों महिला आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान मामले से जुड़े अन्य सहयोगियों और वारदात के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles