spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौल में ट्रैक्टर पलटने से दादा-पोते की मौत:देर शाम को हुआ हादसा, जुताई के दौरान अनियंत्रित होकर पलटा, दोनों नीचे दबे




हरियाणा में नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र में सोमवार देर शाम खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे ट्रैक्टर पर सवार दादा और उनके पोते की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नांगल चौधरी के वार्ड नंबर-10 निवासी 62 वर्षीय हनुमान शर्मा (टनीया) पुत्र बंशी शर्मा अपने 15 वर्षीय पोते के साथ खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि खेती का कार्य सामान्य रूप से चल रहा था, तभी अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। देखते ही देखते दादा और पोता दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना हादसे को देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों और ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को बचाने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी गई। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। गांव में शोक का माहौल घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दादा और पोते की एक साथ मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि हनुमान शर्मा मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे तथा उनका पोता भी अक्सर खेती के काम में उनका हाथ बंटाता था। पुलिस कर रही जांच पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा ट्रैक्टर पलटने के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की असमय मौत से पूरे नांगल चौधरी क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles